इस बार चुनाव नहीं लड़ रहीं मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी की फायर ब्रांड नेता उमा भारती से हाल में सवाल किया गया था कि क्या एमपी में साध्वी प्रज्ञा सिंह ने उनकी जगह ले ली है। इस पर उमा भारती ने साध्वी के लिए कहा था कि वह एक महान संत हैं, मेरी उनसे तुलना मत कीजिए। मैं एक साधारण और मूर्ख प्राणी हूं। लेकिन आज नज़ारा ठीक उलट था।

[KGVID]https://www.chauthiduniya.com/wp-content/uploads/20190429135912/sadhvi-pragya.mp4[/KGVID]

उमा भारती व साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के बीच तल्खी की बीच जब आज दोनों साध्वी एक दूसरे से मिली तो सब कुछ अलग था। जिसमें दोनों के बीच एक दूसरे के प्रति स्नेह नजर आ रहा है। भोपाल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहीं साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को उमा भारती अपने हाथ से कुछ खिला रही हैं। साथ ही साध्वी प्रज्ञा उमा के गले लगकर भावुक भी हो गईं और उनके आंसू निकल आए।

इससे पहले जब मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी की फायर ब्रांड नेता उमा भारती से कटनी में सवाल किया गया था कि क्या एमपी में साध्वी प्रज्ञा सिंह ने उनकी जगह ले ली है। इस पर उमा भारती ने कहा था, ‘वह एक महान संत हैं, मेरी उनसे तुलना मत कीजिए। मैं एक साधारण और मूर्ख प्राणी हूं’। लोकसभा चुनाव के बीच उमा का यह बयान चर्चा का केंद्र बना। जिसके बाद सोमवार को साध्वी प्रज्ञा ठाकुर और उमा भारती की मुलाकात हुई।

Adv from Sponsors