साथियों नमस्कार, आज जवाहरलाल नेहरू की 137 वी जयंती पर मुझे जवाहरलाल नेहरू से संबंधित एक वाकया याद आ रहा है. जिसकी वजह से मेरे मन में वर्तमान प्रधानमंत्री श्री. नरेंद्र मोदी जी की भी इसी साल के फरवरी के 26 तारीख को (जो बैरिस्टर विनायक दामोदर सावरकर की 60 वी पुण्यतिथि का दिन था. ) उसी दिन को नरेंद्र मोदी जी की अचानक इस्राइल की यात्रा पर जाने को लेकर मेरे मन में काफी दिनों से शेयर करने का विचार चल रहा था. आज जवाहरलाल नेहरू की 137 वी जयंती के अवसर पर मै जानबूझकर हमारे देश के वर्तमान प्रधानमंत्री श्री. नरेंद्र मोदी जी 26 फरवरी के दिन इस्राइल मे जाकर बेंजामिन नेथ्थान्यू को जाकर गले मिलने और इस्राइल को अपनी पितृभूमि बताने की घटना को देखकर, लगा की जवाहरलाल नेहरू को हर बात पर कोसने वाले वर्तमान प्रधानमंत्री श्री. नरेंद्र मोदी और भारत के पहले प्रधानमंत्री बनने के 11 साल पहले ही जवाहरलाल नेहरू अपने जीवन के मुल्यों को लेकर और विदेश नीति को लेकर किस तरह की सावधानियां बरतते थे ? जिससे पता चलता है कि वह फासिस्ट विचारधारा के कितने कट्टर विरोधक थे. उसका परिचय निचे लिखित घटना से पर्याप्त मात्रा में स्पष्ट हो जाएगा. क्योंकि पहले से ही झिआनिस्ट बेंजामिन नेथ्थान्यू की लिकूड पार्टी फिलिस्तीन की भूमीपर सिर्फ और सिर्फ यहूदी धर्म के लोगों को ही रह सकते हैं. इस विचार धारा को लेकर ही अपनी राजनीति कर रहे है. और वह दूसरे ही दिन ईरान के खिलाफ युद्ध शुरू करने जा रहे हैं. उसके एक दिन पहले ही 26 फरवरी 2026 के दिन जो बैरिस्टर विनायक दामोदर सावरकर के 60 वे पुण्यस्मरण दिवसपर इस्राइल को अपनी पितृभूमि बोलने का नरेंद्र मोदी जी के वक्तव्य को देखकर मै हैरान हो गया था. कि जिस सावरकर ने अपनी ‘हिंदुत्व’ शिर्षक की किताब में हिंदुत्व को लेकर जो मातृभभूमि, पितृभूमि तथा पुण्यभूमी के बारे में जो लिखा है. उसे शायद नरेंद्र मोदी जी ने ठीक से समझा नहीं होने की वजह से ही उन्होंने इस्राइल की भुमि को अपनी पितृभूमि बताने की बात सावरकर के पितृभूमि की व्याख्या के विपरित देखकर है यह सब मै बैरिस्टर विनायक दामोदर सावरकर की 1923 मे लिखित ‘हिंदुत्व शिर्षक की किताब को सामने रखते हूऐ ही मै इसके आगे का मजमून लिखने की कोशिश कर रहा हूँ.

“आसिंधु सिंधुपर्यंत यस्य भारतभूमिका!

प्रितृभू: पुण्यभूश्चैव स वै हिंदुरितिस्मृत:!

अर्थात – सिंधू नदी से लेकर समुद्र तक फैली भारतभूमि को जो व्यक्ति अपनी पितृभूमि (पूर्वजो की भूमि /Fatherland) और पुण्यभूमी /Holyland) मानता है, वही हिंदू है.

पितृभूमि का अर्थ – (Pritrubhumi /Fatherland) :- यह भारत की भूमि हिंदुओं की है. यहाँ उनका वंश, इतिहास, सभ्यता विकसित हुई है.

पुण्यभूमि- (Punyabhumi /Holy Land) यह भारत भूमि हिंदुओं की है. यहांँ पर उनके धर्म, संस्कृति, तीर्थों, ऋषियों,, अवतारों और पवित्र स्थानों की भूमि है. जिसमें हिंदू, सिख, जैन और बौद्ध सभी की धार्मिक जडे यही की है. इसलिए वह सभी धर्म इस परिभाषा मे आते हैं.

मातृभभूमि (Matrubhumi /Mother Land) : बैरिस्टर विनायक दामोदर सावरकर इसे भी भारत के रुप में स्विकार करते हैं. भारत हिंदुओ के लिए मातृभभूमि, पितृभूमि और पुण्यभूमी तीनों हैं. कुछ व्याख्याओं मे मातृभभूमि को जन्मभूमि या पालन-पोषण करने वाली भूमी के रूप में भी लिया जाता है, लेकिन सावरकर का सबसे ज्यादा जोर पितृभूमि +पुण्यभूमि पर है. सावरकर के अनुसार मुसलमान और इसाई धर्म के लोग भारत को पितृभूमि /मातृभभूमि मान सकते हैं. लेकिन उनकी पुण्यभूमि अरब या फिलिस्तीन मे जेरुसलेम है. इसलिए वे इस सांस्कृतिक -राष्ट्रीय परिभाषा धार्मिक संकीर्णता से उपर उठकर सांस्कृतिक और भौगोलिक एकता पर आधारित है. संक्षिप्त मे यही बैरिस्टर विनायक दामोदर सावरकर की हिंदुत्ववादी सिध्दांत की सरल परिभाषा है. जिसमें उन्होंने भारत को न सिर्फ एक राजनीतिक भूमाग, बल्कि हिंदुओं की पवित्र और पैतृक भूमि के रूप में स्थापित किया है. और बैरिस्टर मोहम्मद अली जिन्ना जैसे किसी देश के राष्ट्रपिता बनने के महत्वाकांक्षा की वजह से ही मुसलमानों के लिए अलग देश बनाने के लिए प्रेरित हूऐ है और उनके इस प्रयास को बैरिस्टर विनायक दामोदर सावरकर की हिंदुत्व की व्याख्या भी एक कारण तत्व के रूप में काम मे आया है.

बैरिस्टर विनायक दामोदर सावरकर की हिंदुत्व की व्याख्या की इस्राइल की भूमिपर ऐसी की तैसी करने वाले नरेंद्र मोदी जी.

सावरकर को पूजनीय माननेवाले स्वघोषित 56 इंची छाति के हिंदूहृदयसम्राट नरेंद्र मोदी जी के लिए ही विशेष रूप से तैयार किया गया, इस्राइल का मेडल मिलने का प्रसंग के ही दौरान इस्राइल और अमेरिका के मदद से ईरान के खिलाफ चंद घंटो मे ही युद्ध शुरू करने की इस्राइल की और अमेरिका की तैयारी चल रहीं थीं उसी समय नरेंद्र मोदी जी ने मेडल मिलने के बाद शायद भावुकता मे बहकर इस्राइल को पितृभूमि बोलने का कौनसा औचित्यभंग हुआ ? क्योंकि वर्तमान इस्राइल भी सावरकर की हिंदुत्व की व्याख्या के जैसे ही झिओनिझम की व्याख्या पर पिछले सौ सालों से अधिक समय से फिलिस्तीन की भूमी पर जबरदस्ती से इस्राइल का निर्माण करने का प्रयास जिसको उनके पूर्वजों ने हजारों सालों के पहले ही छोडकर वह पूरी दुनिया भर में फैलते गए. उसके बाद 1948 मे वापस इस्राइल का बनाने की वजह से ही आज पूरी दुनिया को सतत युद्ध के संकट में डालकर किसका भला हो रहा है ? ऐसे विवादस्पद जगहपर नरेंद्र मोदी जी पहुंचकर अपनी पितृभूमि बोल कर एक और विवाद को पैदा कर के वापस भारत आए हैं. जबकि भारत एक गुटनिरपेक्षता के सिध्दांत पर पिछले 75 सालों से लगातार चल रहा है उसका क्या? क्योंकि कुछ ही घंटो के भितर ईरान के खिलाफ युद्ध शुरू हो जाता है. और ईरान के सर्वोच्च नेता से लेकर शेकडों की संख्या में एक लड़कियों के स्कूल की बच्चीयो को मारने की जधन्य घटना पर गुटनिरपेक्ष भारत की वर्तमान सरकारके तरफसे किसी भी तरह की कोई प्रतिक्रिया नहीं होने का क्या मतलब है ? क्या नरेंद्र मोदी जी को इस बात की जानकारी थी या नहीं ? क्योंकि ईरान के और भारत के तीन हजार सालों से चले आ रहे संबधों को भी उन्होंने इस यात्रा में दांव पर लगा कर क्या हासिल किया है ? क्योंकि भारत किसी भी एक धर्म विशेष का देश नहीं है. भले ही नरेंद्र मोदी जी को लगता होगा कि उन्होंने अपने मातृसंस्था आर एस एस के सपनो का हिंदुराष्ट्र बना दिया है. तो वह भारत की एकता और अखंडता के लिए खतरा निर्माण करने की गलती कर रहे हैं.

पहलगाम हमले के बाद हमारे संसदीय सदस्यों के विदेशी दौरो से यह जाहिर होता है, कि पहलगाम हमले को लेकर किसी भी देश ने भारत के तरफ से वक्तव्य देने का कष्ट किया है ? इसके उल्टा ईरान एक मुस्लिम देश रहते हूऐ भी भारत के साथ तीन हजार सालों से भारत के साथ सबसे अच्छा संबंध रखनेवाला देश है. नरसिंहराव के प्रधानमंत्री के कार्यकाल में कश्मीर को लेकर पाकिस्तान यूएनओ मे एक प्रस्ताव पारित करने के लिए लाया था. उस समय ईरान भारत की तरफ से खडा रहा है. और अमेरिका की परवाह किए बिना ही भारत को पर्याप्त मात्रा मे तेल की सप्लाई भारतीय करेंसी मे करने की हिम्मत का उदाहरण भी जगजाहीर है.

मै भारत फिलिस्तीन साॅलिडॅरिटी फोरम का 2010 से 2025 तक अध्यक्ष रहने के दौरान के ईरान की यात्रा के अनुभव.

2010 और 2011 मे दो बार भारत से गाजापट्टी के लिए पहला और दूसरा एशियन कारवाँ दिल्ली से बाय रोड पाकिस्तान, ईरान, सिरिया तुर्कस्थान, लेबनॉन, इजिप्त के सिनाई रेगिस्तान के अलअरिश से रफा बार्डर क्रास करते हूऐ, गाजापट्टी मे प्रवेश किया था. उस एक महीने से भी अधिक समय की यात्रा मे हमे ईरान के राष्ट्रपति तथा सर्वोच्च नेता से मिलने तथा ईरान की पार्लियामेंट में भी जाने का मौका मिला था. उस यात्रा मे इन सभी महानुभावों के साथ की बातचीत मे हमे बताया गया था कि भारत के साथ ईरान के रिश्ते पिछले तीन हजार सालों से चले आ रहे हैं. हम भारत को हमारा सबसे भरोसेमंद दोस्त मानकर चल रहे हैं. इसलिए ईरान का दवाईयों का पूरा दारोमदार भारत के दवा उद्दोग के उपर ही निर्भर है. लेकिन पिछले कुछ दिनों से अमेरिका के दबाव में भारत ने अपने हाथ खिंचने की वजह से, अब चीन की मदद के द्वारा हमे दवाईयां मिल रही है. उसी तरह से हमारे देश में कुछ बंदर तथा अन्य निर्माण कार्य मे भी भारत ने अपने पाव पिछे ले लिए है.

भारत की गुटनिरपेक्षता की निति को खत्म करने की शुरुआत

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा राष्ट्रपति बनने के लिए हूऐ चुनाव में नरेंद्र मोदी जी ने, अमेरिका में जाकर उनके लिए चुनाव प्रचार करते हुए अमेरिका की भूमिपर हावडी मोदी जैसे इवेंट करने का शायद दुनिया के संसदीय इतिहास में पहली बार किसी अन्य देश का राष्ट्रप्रमुख ने आकर चुनाव प्रचार करने का उदाहरण भी शायद अकेले नरेंद्र मोदी जी के नाम पर ही जमा हुआ है. भले ही डोनाल्ड ट्रंप चुनाव हार गए थे. और उसी प्रसंग से भारत की गुटनिरपेक्षता की निति को भी विसर्जित करने का काम किया गया है. और इसके बावजूद भारत विश्वगुरु बनने की कामना करते हूऐ, भारत के महात्मा गाँधी जी के बाद दुसरे ही नेता है जिन्हें वैश्विक स्तर पर मान्यता प्राप्त है. ऐसे जवाहरलाल नेहरू का मुर्तीभंजन करने का कार्यक्रम अपनी सेफ्रोन डिजिटल आर्मी के द्वारा, बारह महीने चौबीसों घंटे करते हूऐ, मै ही भारत को विश्व गुरु बनाऊँगा की बात करने को देख-कर मुझे अचरज होता है. कि जवाहरलाल नेहरू ने आजादी के बाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री बनने के बाद 27 मई 1964 तक 17 साल इस देश को सोच-समझकर सेक्युलर, सोशलिस्ट और आधुनिक विज्ञान के अनुसार भारत का विकास करने के अथक प्रयासों से काम करने की कोशिश करने वाले नेता का चरित्र हनन करने की मानसिकता किस बात का परिचायक है? इसी क्रम में आज मुझे याद आ रहा है, कि उनके नब्बे साल पहले के यूरोप की भुमिपर पैदा हूऐ दोनों फासिस्ट तानाशाह बेनिटो मुसोलिनी और अडाॅल्फ हिटलर के बारे में कितनी सही जानकारी थी. उसका सिर्फ एक उदाहरण ही आगे दे रहा हूँ.

इटालियन फासिस्ट तानाशाह बेनिटो मुसोलिनी की भेट नकारने वाले जवाहरलाल नेहरू.

1935 के 4 सितंबर को अल्मोड़ा की जेल से शायद अंग्रेज सरकार को भी पता चल गया था कि कमला नेहरू की तबीयत काफी नाजूक है. और जवाहरलाल नेहरू को उस समय वह कमला नेहरू की बिमारी का विदेश मे इलाज चलने के दौरान उनके पास जाने के लिए जेल से रिहा कर दिया था. और नेहरू तुरंत ही यूरोप चले गए थे. लेकिन पांच महीने उनके पास रहते समय ही 28 फरवरी 1936 को कमला नेहरू की स्वित्झर्लंड के लाॅसेन नामके सॅनिटोरियम मृत्यु होने के बाद, उनके अंतिम संस्कार करने के बाद, जवाहरलाल नेहरू अपनी बेटी इंदिरा के साथ माँट्रो मे रुके हुए थे. तो अचानक वहाँ का इटालियन काॅन्सिलर जनरल उन्हें मिलने के लिए आया. और उसने कमला नेहरू की मृत्यु पर मुसोलिनी का शोकसंदेश उनतक पहुंचाया. तो उसे देख कर नेहरू को अचरज हुआ. क्योंकि इसके पहले उनकी मुसोलिनी के साथ कभी भी मुलाकात नहीं हुई थी. या मुसोलिनी के साथ किसि भी प्रकार का कोई संबंध नही आया था. उन्होंने काॅन्सिलर जनरल को अपने तरफ से मुसोलिनी को शोकसंदेश देने के लिए धन्यवाद कहां.

इसके पहले भी कमला नेहरू के इलाज के दौरान जवाहरलाल नेहरू को रोम में रह रहे किसी मित्र ने उन्हें कहां था कि “मुसोलिनी को आपसे मिलने से ख़ुशी होगी.” तो उन्होंने कहा कि इसके लिए मेरा रोम जानेका कोई प्लान नहीं है. ऐसा उस मित्र को कहां लेकिन स्विट्ज़रलैंड से भारत वापस आने की यात्रा इटली की राजधानी रोम से दुसरे विमान पकडने के लिए कुछ समय रुकने का देख-कर उस मित्र ने आग्रहपूर्वक नेहरू को मुसोलिनी से मिलने के लिए दबाव डाला. तो जवाहरलाल नेहरू ने मनहीमन मे कहा की वैसे तो मुझे इस फासिस्ट तानाशाह से मिलने की कोई इच्छा नहीं है. पर शायद किसी और सर्व – सामान्य समय अगर होता तो, शायद मैं मुसोलिनी क्या चिज है ? यह देखने के लिए मेरी उत्सुकता वश चला गया होता. लेकिन मुसोलिनी उसी दौरान अबिसिनिया के उपर हमला करने की तैयारी कर रहा था. और शायद मेरी और उसकी मुलाकात होने से पूरी दुनिया मे इस विषय पर काफ़ी तर्ककुतर्क शुरु हो गए होते. और फासिस्टोंने भी अपने प्रचारतंत्र से मेरी मुलाकात को कुछ बढ़ा-चढ़ाकर खुब इस्तेमाल किया होता. और मैने लाख अपने तरफ से सफाई दी होती, तो भी कोई फायदा नहीं हुआ होता. क्योंकि मुझे पता था कि भारतीय विद्यार्थीयों को और अन्य मेहमानों की मुलाकात का भी बगैर उन्हें जानकारी दिए ही, फासिस्ट प्रचार तंत्र मे खुब इस्तेमाल करने की तथा 1931 मे किसी इटालियन जर्नल मे महात्मा गाँधी जी की तथा मुसोलिनी की झुठमुठ की ही मुलाकात छापने की खबर की जानकारी मेरे आंखो के सामने थी. मैने मेरे दोस्त को मुझे दुःख हो रहा है, कृपया गलतफहमी मत करना ऐसा लिखित मेसेज किया था. और टेलीफ़ोन पर भी बताया था. यह सब कमला नेहरू के मृत्यु के पहले का अदान-प्रदान है. लेकिन कमला नेहरू की मृत्यु के बाद तो उन्होंने साफ शब्दों में फिरसे संदेश भेजा कि मेरी मनस्थिति बिल्कुल भी मुसोलिनी के साथ मुलाकात करने की नहीं है. “लेकिन जैसे ही जवाहरलाल नेहरू का विमान भारत आने के रास्ते में रोम के हवाईअड्डे पर कुछ समय के बाद दुसरे विमान के लिए रुकने के दौरान अचानक बेनिटो मुसोलिनी के मंत्रिमंडल के एक बड़े अधिकारी ने एक लिफाफा मेरे हाथ में सौंपते हूऐ, मुझे कहने लगा कि बेनिटो मुसोलिनी को आपसे मिलकर बहुत अच्छा लगेगा. और आज शाम को 6 बजे आपकी मुलाकात तय की गई है. इसलिए मै आपको लेने के लिए हवाई अड्डे पर आया हूँ. मुझे मनहीमन मे लगा कि “शायद मेरे साथ बेनिटो मुसोलिनी की भेट नही हो पाई तो शायद इस अधिकारी को सजा के तौर पर नौकरी से निकाल बाहर भी कर दिया जा सकता है. “क्योंकि वह बहुत ही विनम्रता पूर्वक वह मुझे बता रहा था कि आप निश्चिंत रहिये आपकी इस मुलाकात की खबर अखबारो मे प्रकाशित नही होगी. सिर्फ मुसोलिनी को मॅडम कमला नेहरू की मृत्यु के वजह से आपको और आपके परिवार को जो दुःख हुआ है. सिर्फ उसे लेकर वह आपको सांत्वना देने के लिए आपको अनौपचारिक रुप से मिलना चाहते हैं. यह वार्तालाप एक घंटे से ज्यादा समय तक लंबा चल रहा था. और मै अपने तरफ से पूरे राजनीतिक शिष्टाचार सम्हालते हूऐ, एक घंटे से ज्यादा समय तक बोलने से मै थक गया था. और वह अधिकारी मुझसे ज्यादा थका हुआ, हताश दिखाई दे रहा था. क्योंकि उसको तो वापस जाकर मुसोलिनी का सामना जो करना पड सकता था.इसलिए उसने हवाईअड्डे से ही टेलिफोन पर से मेसेज देना उचित समझा, की मै नहीं आ सकता हूँ. यह देख-कर, मैने उसी अधिकारी के हाथ में मेरा पत्र लिखकर दिया था कि “साॅरी आपने इतना आग्रह करते हूऐ, मुझे आप से मुलाकात करने के लिए बुलाने के लिए बहुत धन्यवाद आपकों. लेकिन मुझे बहुत अफसोस है कि अपनी मुलाकात के लिए यह सही समय नहीं था. इसलिए मै नहीं आ सका. इसलिए मुझे काफी अफसोस हो रहा है. आपने मेरे प्रति जो भी सहानुभूति और सम्मान दिखाया उसके लिए मै आपका शुक्रगुजार हूँ. – जवाहरलाल नेहरू.

उस समय, जवाहरलाल नेहरू को काँग्रेस पार्टी के 1935 के दिसंबर के आखिरी मे अधिवेशन में उनकी अनुपस्थिति में ही उन्होंने मना करने के बावजूद भी दोबारा अध्यक्ष बनाया था. और उस समय देश के प्रधानमंत्री बनने के लिए 11 साल पहले की यह बात है. जब की बिसवी सदी के दुसरे और तीसरे दशक में इटली में बेनिटो मुसोलिनी और 1930 मे जर्मनी में अडाॅल्फ हिटलर ने चुनाव के माध्यम से ही सत्ताधारी बनने मे कामयाबियां हासिल की थी. लेकिन दोनों के दोनों भी फासिस्ट तानाशाह होने की वजह से जवाहरलाल नेहरू उन्हें नापसंद करते थे. और यही बात उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को भी लंबे पत्रों के द्वारा बताने की कोशिश की थी. आज जवाहरलाल नेहरू की 137 वी जयंती के उपलक्ष्य में मैनें यह सब लिखा है. वर्तमान समय में भारत में भी हिंदुत्ववादी फासिस्ट तानाशाही का आलम पिछले साडे बारह सालो से लगातार चल रहा है. इसे सत्ता से चुनाव के माध्यम से ही चेंज करने के पहले भारत के चुनाव आयोग की विश्वसनीयता को कायम करते हूऐ, ही बदलना संभव करने का संकल्प करना ही जवाहरलाल नेहरू का सही स्मरण हो सकता है.

Adv from Sponsors