इस्लाम के 1400 सालों के इतिहास में शायद पहले विद्वान जिन्होंने आधुनिकता के हिसाब से कुरान की व्याख्या करने की कोशिश की है। वह विद्यावाचस्पती, ‘उम्मतुलवाहिदा’ (अदितीय ईश्वर का बंदा या बांदी) पैरोकारों में से एक मौलाना अबुल कलाम आझाद।
साथियों नमस्कार, ग्यारह नवम्बर 1888 के दिन मौलाना अबुल कलाम आज़ाद का जन्म मुस्लिम धर्म के पवित्र शहर मक्का में हुआ था। क्योंकि उनके पिताजी मौलाना खैरूद्दीन 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में शामिल होने के कारण, और उस लड़ाई में नाकामयाबी मिलने के बाद, और अंग्रेजी सल्तनत को नापसंद करने की वजह से, वह भारत से बाहर सऊदी अरब में जाकर मक्का में बस गए थे। और उन्हीं के कुछ शागिर्दों ने उत्तर प्रदेश के एक छोटे से गांव देवबंद में 1867 में एक धार्मिक संस्थान का निर्माण किया था। जो सबसे बड़ा मदरसा के रूप में शुरू किया था। जिसे आज विश्वविद्यालय के रूप भी में जाना जाता है। और मौलाना खैरूद्दीन मक्का में रहकर देवबंद के धार्मिक संस्थान को मार्गदर्शन करते रहें थे। इस संस्थान का भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में भी बहुत बड़ा योगदान रहा है।
11 नवम्बर को पैदा हुए बच्चे का नाम मक्का की प्रथा के अनुसार दो नाम रखे गए:
-
मोहीउद्दीन अहमद, जो कलकत्ता के मुस्लिम पीठ के भावी वारिस के रूप में
-
फिरोज बख्त
और मौलाना आझाद ने अपने लेखन के लिए आझाद नाम खुद पसंद किया था। इसलिए मौलाना आझाद की मक्का की तालीम पारंपरिक मुस्लिम तौर-तरीकों से हुई है। और जन्मना प्रतिभाशाली होने की वजह से उन्होंने मुस्लिम धर्मशास्त्र में विलक्षण पांडित्य प्राप्त करने के कारण, उन्होंने समस्त अरबस्थान में ख्याति अर्जित करने के कारण उन्हें विद्यापारंगत यानी विद्यावाचस्पति मतलब अबुल कलाम यह उपाधि दी गई थी। उस समय उनकी उम्र अट्ठारह साल की थी। और इसी कारण उनके बचपन के दिए हुए, दोनों नाम कालांतर में विस्मरण में चले गए। और वह आगे चलकर मौलाना अबुल कलाम आझाद के नाम से ही जाने लगे।
कलकत्ता के मुस्लिम पीठ के अनुयायियों के आग्रह के कारण मौलाना खैरूद्दीन अपने बेटे के साथ भारत वापस आए, तबतक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना हो चुकी थी। और देवबंद संस्था का संपूर्ण सहयोग शुरू से ही कांग्रेस को रहा है। और इस कारण मौलाना आझाद भी स्वाभाविक रूप से कांग्रेस के साथ भारत वापस आए तो जुड़े।
भारत वापस आने के बाद उन्होंने आधुनिक शिक्षा ग्रहण की जिसमें उन्होंने बंगाली, हिंदी, उर्दू और अंग्रेजी भाषाओं में महारत हासिल की, अरबी और पर्शियन भाषा का ज्ञान तो पैदायशी हासिल किया था ही। इस कारण 1908 में उम्र के बीस साल में उन्होंने अरबस्थान, इजिप्त, तुर्किस्तान और इराक-इराण की यात्राएं की हैं।
1912 में जनजागृति के हेतु से कलकत्ता से ‘अल हिलाल’ नाम की पत्रिका शुरू की। और इस पत्रिका को पढ़ने के कारण ही सबसे पहले सरहद गांधी खान अब्दुल गफ्फार खान भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल हुए। कुरान की आयतों के माध्यम से अंग्रेजी सल्तनत के खिलाफ जबरदस्त प्रभावशाली ढंग से ‘अल हिलाल’ में मौलाना आझाद लिखने वाले लेखक होने के कारण, ‘अल हिलाल’ के हजारों की संख्या में पाठकों को बढ़ते हुए देखकर अंग्रेजो ने मौलाना आझाद को गिरफ्तार कर लिया। और ‘अल हिलाल’ पत्रिका को बैन कर दिया। तो जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने ‘अल बलाग’ नाम से दूसरी पत्रिका शुरू कर दिया। 1923 को दिल्ली कांग्रेस अधिवेशन के वह अध्यक्ष चुने गए। उस समय वह 35 साल की उम्र के थे। 1912-1923 इन ग्यारह सालों में उनकी विलक्षण लोकप्रिय राजनेताओं में गिनती हो चुकी थी।
मौलाना आझाद ने धर्मग्रंथों का क्रांतिकारी विश्लेषण किया है। मुख्य रूप से कुरान के भाष्यकार के रूप में उन्होंने 1930 में अपना ग्रंथ प्रकाशित किया है। और इस कारण कठमुल्लापन के शिकार मौलानाओं ने उन्हें बिदात, इरतकाम, और इरतदान यह तीन गुनाहों की सजा सुनाई थी। और इन तीनों में से किसी भी एक गुनाह की सजा पत्थरों से कुचल कर मारने की थी। (और यह 1930 की बात है।)
मौलाना आझाद को इतनी कड़ी सजा सुनाने की वजह उन्होंने मुहम्मद पैगंबर के मृत्यु के तीन सौ सालों के बाद यानी 1933 में संग्रह करके अधिकृत कुरान को प्रकाशित किया गया था। और वह अपरिवर्तनीय, परिपूर्ण, परमेश्वरी ग्रंथ होने का दावा करने वाले लोगों को मौलाना आझाद ने चेतावनी दी कि इजतिहाद, कयास, मतलब तर्कसंगत विचार इस्लाम में है। और यह उन्होंने तर्कशास्त्र, भाषाशास्त्र के माध्यम से कालसापेक्षता, सर्वधर्म समभाव और शुद्ध मानवता यह कुरान का मुख्य आधार है। और जिहाद, काफिर, दारूल हर्ब जैसे विचार उस जमाने के स्वार्थी, भ्रष्टाचारी राजनीति की देन है। इस तरह का इस्लाम में तेरह सौ साल के बाद मौलाना आझाद इस्लाम धर्म के इतिहास में पहले इस्लामी विद्वान पैदा हुए थे। मौलाना आझाद के हिसाब से हदीस यह मनुष्य का भाष्य है, और उसमें गलतियाँ हो सकती है। और तीन सौ साल बाद कुरान का अर्थ हजरत मुहम्मद पैगंबर साहब के समय जो लगाया जा रहा था, उसे आज मैं मानने के लिए बाध्य नहीं हूँ। और इस तरह से समस्त इस्लामिक परंपरा को जबरदस्त धक्का देने का काम उन्होंने किया है। और इस में उनका मुख्य तर्क कालसापेक्षता का ही रहा है। क्योंकि सातवीं शताब्दी की (610) शुरुआत में रेगिस्तानी भूमि अरबस्थान की परिस्थितियों से निकला हुआ कुरान आज भी वैसे ही लागू करवाने का आग्रह सर्वथा गलत है, यही उनका मुख्य तर्क था। और यही तर्क कम-अधिक प्रमाण में सभी धर्मों के ग्रंथों को भी लागू होता है।
मौलाना आझाद ने कुरान का अर्थ ‘उम्मतुलवाहिदा’ के संदर्भ में लगाया है। मदीना में यहूदी, ख्रिश्चन, साबीयान, मागियान और मूर्तिपूजक इस तरह के पाँच गुट और इस्लाम के अनुयायियों को मिलाकर छः प्रकार के समुदाय रह रहे थे। तो सबकी प्रार्थना पद्धति एक हो। और मक्का की तरफ मुंह करके प्रार्थना करने वाले मुस्लिम जेरूसलम की तरफ मुंह करके प्रार्थना करने लगे। ईश्वर तो सब तरफ है, तो जेरूसलम की तरफ मुंह करके प्रार्थना करने में क्या हर्ज है? यह सवाल खुद पैगंबर साहब ने किया है। और मुसलमान होने की जबर्दस्ती किसी पर भी नहीं करनी है। इस तरह की बहुधर्मीय सरकार अस्तित्व में लाने का, और पुरानी अमानुष प्रथाओं को बंद करके महिला, गुलामों का आदर करना, सूद प्रथा खत्म करके, सभी को समान न्याय व्यवस्था कायम करने की हजरत मुहम्मद साहब के समय का धर्मनिरपेक्ष, जनतांत्रिक इस्लाम का मूल है। सर्वधर्मीय सरकार ‘उम्मतुलवाहिदा’ निर्माण करना और उसे कायम रखना यही सच्चा धर्म है। और वही कुरान का असली अर्थ है। यही बात मौलाना आझाद ने अपने कुरान के भाष्य में लिखी है। जिसके कारण उन्हें पत्थरों से कुचल कर मारने की सजा कुछ कट्टरपंथी मौलाना आज से नब्बे साल पहले सुना चुके हैं।
मौलाना आझाद ने पाकिस्तान के बनने का पुरजोर विरोध किया है। और हिंदू-मुसलमान दोनों के लिए धर्म के आधार पर अलग देश बनाने की बात हर तरह से गलत है। यह मौलाना आझाद की मान्यता थी। अखंड भारत सर्वधर्मीय ‘उम्मतुलवाहिदा’ के प्रयोग हेतु मौलाना आझाद को चाहिए था। उसमें हदीस की तुलना में आधुनिकता, विज्ञान, और शुद्ध धार्मिकता का समावेश उन्हें अपेक्षित था। और मौलाना आझाद के विचारों के अनुसार भारत बना होता तो भारतीय उपमहाद्वीप में वर्तमान समय में चल रही सांप्रदायिक राजनीति का नामो-निशान तक नहीं होता।
वंदे मातरम, मंदिर-मस्जिद, तीन तलाक, वक्फ की संपत्तियों जैसे भावनाओं को भड़काने वाले सस्ती लोकप्रियता हासिल करने की संभावना नहीं बची होती। हमारी आजादी के अस्सी साल का जश्न मनाने के साल में हमें आज मौलाना आझाद की 138वीं जयंती के अवसर पर उन्हें सच्चा सम्मान देना है। तो उन्होंने लिखा हुआ साहित्य जिसमें ‘इंडिया विन्स फ्रीडम’, ‘तजकेरा’, ‘गुब्बारे खातिर’, ‘कौल फौसल’, ‘दास्ताँने करबला’ और कुरान के ऊपर लिखा भाष्य यह उनकी लिखी हुई साहित्य संपदा का अध्ययन करना और उन्होंने 1924 में एकता परिषद हिंदू-मुसलमानों के लिए गठित की थी। इतिहास के क्रम में कभी नहीं, उतनी आवश्यकता आज इस तरह की परिषद की है। क्योंकि गत चालीस सालों से हमारे देश की राजनीति का केंद्र बिंदु सिर्फ और सिर्फ सांप्रदायिक ध्रुवीकरण करते हुए, हिंदू-मुसलमानों की भावनाओं को भड़काते हुए बदस्तूर जारी है। और सचमुच हमारे आजादी की अस्सीवीं वर्षगाँठ के समय भारत जैसे बहुधर्मीय देश ने ‘उम्मतुलवाहिदा’ के रास्ते से चलना शुरू किया तो हम आने वाले बीस सालों के बाद हमारे देश की शताब्दी तक सही मायने में आजादी के लक्ष्य को प्राप्त करने में कामयाब हो सकेंगे।
मौलाना अबुल कलाम आजाद 70 साल के उम्र के थे, तब 22 फरवरी 1958 के दिन, हृदयाघात से उनकी मृत्यु हुई है। आजादी के बाद लगातार भारत के शिक्षामंत्री के रूप में दस साल काम किया। और वर्तमान आईआईटी, यूजीसी, बेंगलोर की विश्व स्तर की विज्ञान की संस्था और इनके लिए पर्याप्त मात्रा में संसाधनों की व्यवस्था करने का ऐतिहासिक काम उन्होंने किया है। और इसी कारण उनके 11 नवम्बर के जन्मदिन को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाया जाता है। मौलाना आझाद के विचारों के अनुसार भारत ‘उम्मतुलवाहिदा’ बनाने का सपना सचमुच ही कोई लोग देख रहे हैं, तो उन्हें भारत में रहने वाले हर जाति, धर्म, लिंग के लोगों को भारत हमारा सभी का देश है, ऐसा माहौल बनाना होगा। और वह प्रेम, आपसी सौहार्द तथा भाईचारे के माहौल से ही संभव है, ना कि लाठी-काठी या आजकल के आधुनिक हथियारों के बल पर। जब घर के छोटे बच्चे को प्रेम, मुहब्बत से हम सिखाते हैं, तो वह भी कुछ सीखता है, तो हम तो अच्छी-खासी एक चौथाई जनसंख्या की कौमों के साथ अगर बलप्रयोग करेंगे तो क्या असर होगा? तो हम आज उनकी 138वीं जयंती के अवसर पर मौलाना आझाद को सही सम्मान देना होगा, अन्यथा उनके अखंड भारत के सपने का क्या होगा?












