कहते हैं जिसका निगहबां  खुद भगवान हो तो उसका कोई भी कुछ नहीं बिगाड़ सकता है। ऐसा ही देखने को मिला मुंबई में, जहां एक महिला ने अचानक तेज़ रफ़्तार ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। खुद के तो चीथड़े उड़ गए लेकिन उस समासूम को एक खरोंच तक नहीं आया। अब इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमे पीली साडी पहने हुए एक महिला अपनी 8 महीने की बेटी के साथ ट्रेन के आगे कूदकर ख़ुदकुशी कर ली। ये दिल दहला देने वाली घटना मुंबई के जोगेश्वरी स्टेशन के कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। इस घटना में महिला की तो मौत हो गई लेकिन उस मासूम को खरोंच तक नहीं आई है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

[KGVID]https://www.chauthiduniya.com/wp-content/uploads/20190521180209/train.mp4[/KGVID]

लेकिन अब तक ये साफ़ नहीं हो पाया है की महिला ने आखिर ख़ुदकुशी क्यों की और उसकी पहचान क्या है? रेलवे अधिकारियों ने बताया की बच्ची को मुंबई के कूपर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वो उसे हलकी फुल्की चोटें हैं, पर वो पूरी तरह ठीक है। बच्ची बार बार अपनी माँ को ढूंढ रही है।

जो वीडियो सामने आया है उसमे भी दिखाई दे रहा है कि, आखिर कैसे ट्रेन आते ही प्लेटफ़ॉर्म पर मौजूद एक महिला ट्रेन के आगे कूद पड़ती है। इस वीडियो में महिला के साथ उसकी आठ महीने की बेटी भी है। जो उससे लिपटी हुई है। इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। लेकिन बच्ची के ऊपर पूरी की पूरी ट्रेन गुजर जाने के बाद भी उसका बाल भी बांका नहीं हुआ। कुछ देर इसी अवस्था में पड़ी रहने के बाद दूसरे ट्रैक पर आई ट्रेन के कुछ यात्रियों की नजर पटरी पर लावारिश हालत में पड़ी बच्ची पर गई। ट्रेन रुकने पर एक यात्री ने ट्रेन से उतर कर बच्ची को अपनी गोद में उठाया और प्लेटफ़ॉर्म पर पहुंचाया। जिसके बाद उस समय प्लेटफ़ॉर्म पर मौजूद सभी लोग बच्ची की मदद के लिए दौड़ पड़े। देखते ही देखते मौत को चकमा देने वाली बच्ची से मिलने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

Adv from Sponsors