नई दिल्ली, (राज लक्ष्मी मल्ल) : बॉलीवुड सितारों के स्टार किड्स तो अक्सर ख़बरों में बने ही रहते हैं लेकिन इन दिनों भारतीय क्रिकेट सितारों के किड्स भी चर्चा का विषय बने हुए हैं. हाल ही में सचिन तेंदुलकर की बायोपिक की स्पेशल स्क्रीनिंग में सचिन की बेटी सारा तेंदुलकर पर सबकी निगाहे पर में समा गई. और वही अब दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर सौरव गांगुली की बेटी का ‘देसी लुक’ लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ हैं. ये तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं.

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्‍तान सौरव गांगुली और मशहूर क्लासिकल डांसर डोना गांगुली की बेटी सना गांगुली इन दिनों अपने पहले फोटोशूट को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. इन तस्वीरों में सना अपने पापा सौरव गांगुली के साथ पोज़ देते नजर आ रही हैं.

सना गांगुली इस शूट में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं. प्रसिद्ध डांसर और मां डोना गांगुली ने अपने पति और बेटी की यह फोटो अपने फेसबुक पेज पर शेयर की हैं. मां डोना ने यह भी बताया है कि यह सना का पहला फोटोशूट है.

.इस पोस्ट को सौरव गांगुली ने भी शेयर किया है. उन्होंने इसे शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- ‘डेब्यूटेंट…’ फोटो शूट में सना ने साड़ी पहनी है, जबकि ‘दादा’ कुर्ता-पायजामा में दिखे.

बता दें कि सना गांगुली सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपने और पापा के साथ के कई पल सोशल मीडिया पर शेयर करती रही हैं. दोनों ने एक ज्वेलरी ब्रांड के लिए फोटोशूट किया.

Adv from Sponsors