नई दिल्ली, (राज लक्ष्मी मल्ल) : बॉलीवुड एक्टर और निर्माता कमाल राशीद खान (केआरके) सोशल मीडिया पर अपने विवादित बयानों के लिए जाने जाते हैं. वो अक्सर अपने ट्वीट के जरिये लोगों पर कुछ ऐसे भद्दे कमेंट्स करते हैं, जिस वजह से सोशल मीडिया पर उनपर उंगली उठने लगती हैं. अब कल की बात हैं उन्होंने एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना को पागल कह दिया है.

दरअसल ट्विंकल खन्ना ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था कि मेन्सटूरेशन यानी पीरियड्स पर बात करने में शर्म नहीं आनी चाहिए. इस पर केआरके ने ट्वीट कर लिखा, ‘ट्विंकल खन्ना लोगों को मेन्सटूरेशन पर बात करने की सलाह दे रही हैं. ये भाभी जी पूरी पागल हो चुकी हैं. कोई इन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराओ.’

आपको बता दें कि ट्विंकल खन्ना अपकमिंग फिल्म ‘पैडमैन’ को प्रोड्यूस कर रही हैं, जिसमें उनके पति यानि बॉलीवुड के खिलाडी कुमार (अक्षय कुमार) लीड रोल में है. यह फिल्म मेन्सटूरेशन हाइजिन पर ही बनी है, यही वजह हैं कि ट्विंकल मेन्सटूरेशन को सोशल मीडिया पर प्रमोट कर रही हैं.

वैसे ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है कि जब केआरके ने ट्विटर पर किसी महिला का अपमान किया है. उन्होंने ट्विटर पर बॉलीवुड एक्ट्रेस लीजा हेडन के तस्वीर और सनी लियोनी के बर्थडे पर भी भद्दे कमैंट्स कर चुके हैं.

Adv from Sponsors