जन का लॉक, संघ की बैठकें…! आरोप-प्रत्यारोप

414

जन का लॉक, संघ की बैठकें…! आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की बेठक पर विधायक मसूद ने सवाल उठाए हैं। जहां एक तरफ इतवार को भोपाल में आमजन के लिए लॉकडाऊन दूसरी ओर भाजपा और आर एस एस बैठकों के जरिए नियमों की धज्जियां उड़ा रही है।
विधायक मसूद ने कहा कि भोपाल में लगातार कोरोनो बढ़ रहा है। सरकार की स्वास्थ् सेवाएं पूरी तरह से नाकाम साबित हुई है।

विधायक आरिफ मसूद


भाषण से नहीं, देश चलेगा रोजगार के क़दमों से..! पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का कहना है कि देश झूठे वादों से नहीं, युवाओं का भविष्य संभालने से ही बचेगा। पीएम मोदी ने वादा किया था कि हर साल 2 करोड़ लोगों को रोजगार देंगे। रोजगार तो मिल नहीं लेकिन लोग जरूर बेरोजगार हो गए है। उन्होंने कहा कि कोरोना से लड़ने के लिए जिस तरह का रास्ता अपनाया उससे लोग और भी बेरोजगार हुए हैं।

दिग्विजय सिंह


इंदौर के विकास की राह में रोड़ा बन रही भाजपा..! प्रदेश के पूर्व लोक निर्माण मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने भाजपा सरकार पर इंदौर के विकास की राह में रोड़ा बनने तथा इंदौर को विकास से विमुख रखने का प्रयास करने का आरोप लगाया| वर्मा ने कहा कि 15 सालों में शिवराज सरकार ने इंदौर की जनता को सिर्फ भाषणों में अपने सपनों का शहर बताया लेकिन हकीकत में प्रदेश की व्यवसायिक राजधानी को शिवराज सरकार की ओर से कोई सौगात पिछले 15 वर्षों में नहीं दी गई|

सज्जन सिंह वर्मा


खेत में खेल रही मंदबुद्धि बालिका से बलात्कार..! बैरसिया थाना क्षेत्र में एक मंदबुद्धि बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।
बालिका खेत में बने मकान में अपने माता-पिता के साथ थी उसके माता-पिता चारा काटने के लिए मकान से कुछ दूर गए थे उस दौरान कुछ बच्चों के साथ वह बालिका खेल रही थी। वे बच्चे भी मां-बाप की सहायता करने के लिए चले गए। बालिका घर में अकेली थी। करीब आधा पोन घंटे के बाद जब मां बाप घर लौटे तो उन्हें घर में आरोपी भी दिखा। माता पिता को देखकर वह भाग गया। बालिका की हालत देखते हुये माता-पिता समझ गए कि बालिका के साथ कुछ गलत हुआ है। उन्होंने बैरसिया थाने में इसकी शिकायत की। कर ली है फिलहाल आरोपी फरार है पुलिस का कहना है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा

थाना प्रभारी


कलाम और कसाब में अंतर बताता है संघ..! राजधानी भोपाल में जारी दो दिवसीय बैठक के दौरान संघ प्रमुख डॉ मोहन भागवत ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ किसी भी मज़हब का विरोधी नही है। संघ केवल “कलाम” और “कसाब” में अंतर बताता है तथा “जेहाद” और “सौहार्द” की भावना को परिभाषित करता है। संघ प्रमुख भागवत मध्यभारत और मालवा प्रान्त को लेकर समीक्षा कर रहे हैं। मोहन भागवत
ने काल में आरएसएस द्वारा की गई सेवा की जानकारी ली।

बैठक में खास
1:- संघ प्रमुख का एक माह में भोपाल का दो बार दौरा चर्चा का विषय, दोनो दौरे पर संघ प्रमुख शिवराज, वीडी, सुहास  से नहीं मिले।
2:- सुहास भगत का हो सकता है दायित्व परिवर्तन, मध्यप्रदेश के नए संगठन महामंत्री हेतु वरिष्ठ प्रचारक दिनकर सबनीस और पराग अभयंकर के नाम पर विचार।
3:- मध्यप्रदेश भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पद हेतु वैभव पॉवर का नाम तय।
4:- वीडी की बहुप्रतीक्षित टीम आगामी सप्ताह में आना तय।
5:- आगामी 14 अगस्त 2020 को वर्तमान भाजपा पदाधिकारीयो को 4 वर्ष पूर्ण हो जाएंगे, 14 अगस्त 2016 को उस वक्त के तत्कालीन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नंद कुमार सिंह चौहान ने अपनी टीम बनाई थी, तभी से वही टीम चली आ रही है। राकेश सिंह ऐसे भाजपा अध्यक्ष रहे जो अपनी टीम नहीं बना पाए।
6:-केंद्रीय नेतृत्व मध्यप्रदेश के संगठन और सरकार से नाखुश।

गोविंद ने साधा बैठक पर निशाना
राजधानी में संघ प्रमुख मोहन भागवत के तीन दिवसीय दौरे पर पूर्व मंत्री डॉ गोविन्द सिंह ने निशाना साधते हुए कहा कि संघ की स्थापना केवल असत्य बोलने पर हुई है। संघ जर्मनी की हिटलर पद्दति पर से चलता है। संघ ने कहा था कि ये सिर्फ सांस्कृतिक संगठन है लेकिन संघ प्रमुख मंत्रियों की क्लास लेते हैं। डॉ गोविंद ने कहा कि हर विभाग में संघ ने अपने आदमी भेजकर एक विचारधारा बनाने का प्रयास किया है। जिनसे संघ का वैचारिक मतभेद है, उनको झूठे मुकदमे लगवाए जा रहे हैं, लोगों को परेशान किया जा रहा है।

मोहन भागवत


 

 ख़ान आशू, भोपाल ब्यूरो

Adv from Sponsors