साध्‍वी प्रज्ञा ने फिर दिया विवादित बयान अब इस बार उन्होंने बिना कोई नाम लिए एक नेता को आतंकी कहा है। भोपाल लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी साध्‍वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने ये विवादित बयान एक सभा को सम्बोधित करते हुए दिया है। अपनी चुनावी सभा में साध्वी ने कांग्रेस नेता और प्रत्याशी दिग्विजय सिंह का नाम लिए बिना जमकर निशाना साधा। प्रज्ञा ठाकुर ने कहा ऐसे आतंकी का समापन कीजिए।

प्रज्ञा ठाकुर मध्य प्रदेश के सीहोर में सभा कर रहीं थी इलाके में थीं। यहां उन्होंने सभा के दौरान ज़िले की बंद पड़ी चीनी मिलों का ज़िक्र करते हुए कहा, ‘अपना व्यक्तिगत व्यवसाय बढ़ाने के लिए शुगर और ऑयल मिल्‍स बंद करवाईं। सैकड़ों लोगों को बेरोज़गार कर दिया। ऐसे आतंकी का समापन करने के लिए, बेरोज़गारी को बढ़ावा देने वाले लोगों का समापन करने के लिए फिर से एक संन्यासी को खड़ा होना पड़ा है।”

साध्वी के विषैले बोल जारी रहे और उन्होंने लगातार अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया। प्रज्ञा ठाकुर नाम लिए बिना बोलीं, ’16 साल पहले उमा दीदी ने उन्हें हराया था। उसके बाद वो राजनीति नहीं कर पाए। अब जब वो फिर से मैदान में हैं तो उन्हें हराने के लिए एक संन्यासी को आना पड़ा और अब ऐसा समापन होगा कि वह कभी उग नहीं पाएंगे।’

[KGVID]https://www.chauthiduniya.com/wp-content/uploads/20190425162822/sadvhi.mp4[/KGVID]

वहीं  साध्वी का एक और वीडियो भी सामने आया है जिसमे अपने कड़वे भाषण से उलट वो महिलाओं के साथ नाची जाती दिखाई दे रहीं हैं। इस वीडियो में उनके साथ सात से आठ महिला हैं जो जमकर नाच रहीं और उनके बीच साध्वी प्रज्ञा ठाकुर भी हैं।

Adv from Sponsors