दिल्ली पुलिस ने MBBS डॉक्टर गरिमा मिश्रा के क़त्ल की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने रंजीत नगर में महिला डॉक्टर गरिमा मिश्रा की हत्या कर फरार होने वाले आरोपित डॉक्टर चंद्र प्रकाश वर्मा को रुड़की में गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच सेल ने शुक्रवार सुबह ही उसकी गिरफ्तारी की है। पुलिस ने ये गिरफ़्तारी डॉक्टर चंद्र प्रकाश के मोबाइल लोकेशन के ज़रिये की है, आरोपी एक होटल में छिपकर बैठा था।

मध्य जिले के रंजीत नगर में महिला डॉक्टर गरिमा मिश्रा उसके दोस्त डॉक्टर चंद्रप्रकाश ने चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी थी। दोनों एक ही फ़्लैट में साथ रहते थे। अब तक की तफ्तीश में सामने आया है की डॉक्टर चंद्र प्रकाश वर्मा एकतरफा प्यार में पागल था और वो डॉक्टर गरिमा से शादी करना चाहता था। लेकिन गरिमा ने उसे इंकार किया जिससे नाराज़ होकर चंद्रप्रकाश ने उसकी हत्या कर दी।

डीसीपी अमित शर्मा के मुताबिक, डॉ। गरिमा ने दो महीने पहले ही करोलबाग स्थित जोशी अस्पताल से नौकरी छोड़ी थी और इन दिनों एमडी की तैयारी कर रही थीं। एमडी की तैयारी करने वाला डॉ। चंद्र प्रकाश वर्मा भी अपने साथी डॉ। राकेश के साथ उनके बगल वाले कमरे में रहता था। डॉ। राकेश अपोलो अस्पताल, सरिता विहार में कार्यरत हैं। उस दिन वो एक बार फिर गरिमा से शादी की बात करने आया था। इसी दौरान डॉ चंद्र प्रकाश और गरिमा की बहस हुई और उसने कमरे में घुसकर सब्जी काटने वाले चाकू से डॉ गरिमा की हत्या कर दी और कमरे में ताला लगा दिया। रात करीब 8।30 बजे डॉ राकेश घर आए तो डॉ। चंद्र प्रकाश घबराया था। उसने बताया कि वह दोस्त को किताबें देकर लौट आएगा पर नहीं लौटा।

Adv from Sponsors