पणजी: गोवा अपराध शाखा ने पणजी के निकट डोना पाउला में शुक्रवार देर रात एक वेश्यावृत्ति रैकेट का भंडाफोड़ किया और तीन लड़कियों को मुक्त कराया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपेन्द्र सिंह, सरफराज खान, इस्माईल हनाबेरकाबादी और साजिद शेख के रूप में की गई है।

उन्होंने बताया, ‘‘आरोपी तीन लड़कियों के साथ डोना पाउला आए, जहां से उन्हें ग्राहकों के पास भेजने की योजना थी। हालांकि, नाबालिगों को देर रात करीब डेढ़ बजे बचा लिया गया और चार को गिरफ्तार कर लिया गया।’’ उनके खिलाफ अनैतिक तस्करी (रोकथाम) कानून के तहत मामला दर्ज किया गया। अधिकारी ने बताया, ‘‘आरोपी लड़कियों को पणजी के निकट मेर्सस में एक सरकारी संरक्षण गृह भेज दिया गया है।’’

Adv from Sponsors