vote

नई दिल्ली (ब्यूरो, चौथी दुनिया)। 5 राज्य़ों के विधानसभा चुनावों के पहले चरण का आगाज हो गया। पहले चरण में गोवा और पंजाब में मतदान हो रहा है। गोवा में सुबह 7 बजे से ही मतदान शुरू हो चुका है। जबकि पंजाब में सुबह 8 बजे से मतदान हो रहा है। इन दोनों राज्यों में एक ही चरण में चुनाव होने हैं।

LIVE UPDATES:

  • पंजाब में शाम 4 बजे तक 66 फीसदी मतदान हो चुका है।
  • गोवा में शाम 5 बजे तक 83 फीसदी मतदान हो चुका है।
  • अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि गोवा और पंजाब आज इतिहास रचेंगे।
  • पंजाब के अमृतसर में गर्ल्स कॉलेज के पोलिंग बूथ की EVM मशीन खराब हो गई है। लोग सुबह से वोट डालने के लिए इंतजार कर रहे हैं। इस पोलिंग बूथ नवजोत सिंह सिद्धू के क्षेत्र में आता है।
  • पंजाब में वोट डालने पहुंचे क्रिकेटर हरभजन सिंह तो सेल्फी लेने वालों की लगी लाइन.
  • गोवा में मतदान करने वालों को दिए जा रहे टैडी बियर.

Adv from Sponsors