train rapeनई दिल्ली: भूलवश गलत ट्रेन में चढ़कर दिल्ली पहुंच गई एक लड़की को अगवा कर के बलात्कार करने का मामला प्रकाश में आया है. बलात्कार के बाद लड़की को किसी और से बेच दिया गया. दिल्ली में हुमायूं के मकबरा के नजदीक एक इलाके से कल दिल्ली महिला आयोग ने लड़की को मुक्त कराया. लड़की की तस्करी करने के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया भी किया गया है. लड़की की उम्र 15 साल बताई जा रही है.

बताया जा रहा है कि छतीसगढ़ की यह लड़की अपने रिश्तेदार के यहां जाने वाली थी. स्टेशन पर वह भूलवश गलत ट्रेन में सवार हो गई और दिल्ली पहुंच गई. एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, लड़की के दिल्ली पहुंचने पर रेलवे स्टेशन पर ही उसकी मुलाकात अरमान नाम के एक आदमी से हुई, जो पानी की बोतलें बेचता है. वह उस लड़की को अपने घर सराय काले खां ले गया. जहां उसने अपनी पत्नी हसीना की मदद से उसके साथ बलात्कार किया. फिर उन्होंने लड़की को पप्पू यादव नामक एक व्यक्ति के हाथों उसे 70,000 रुपये में बेच दिया.

Adv from Sponsors