भोपाल। भैरोगढ़ की बटीक कला,
नीमच के ब्लॉक प्रिंट से लेकर चंदेरी, महेश्वर मलवरी सिल्क जैसे कई हस्तकला आइटम एक ही छत के नीचे जुटाए जा रहे हैं। मृगनयनी एंपोरियम में होने वाले इस समागम में ग्राहकों को खास रियायत भी दी जाएगी। बुधवार शाम को शुरू होने वाली यह प्रदर्शनी 5 सितंबर तक जारी रहेगी।

मृगनयनी एम्पोरियम हस्तशिल्प भवन हमीदिया रोड, भोपाल में बाटिक प्रिंट उत्सव 2021 का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें मध्यप्रदेश के शिल्पकारों द्वारा निर्मित कला का प्रदर्शन और बिक्री की जाएगी। इस प्रदर्शनी में भैरोगढ़ उज्जैन की बाटिक प्रिंट के गुट साडियां, हस्तशिल्य पत्थर फर्निचर के साथ नीमच मालवा की ब्लॉक प्रिंटेड छापाकला सामग्री भी मौजूद रहेगी। यहां ग्राहकों को वारासिवनी की बुनाई पर मालवा की छपाई, चंदेरी, महेश्वर मलवरी सिल्क तथा कॉटन में छपाई किये गये हाथकरघा के उत्पादन प्रमुख रूप से देखने को मिलेंगे।

प्रदर्शनी का शुभारम्भ बुधवार शाम पांच बजे होगा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि हस्तशिल्प एवं हायकरथा विकास निगम की प्रबंध संचालक अनुभा श्रीवास्तव (आईएएस) होंगी। आयोजन सेनेटाइजर एवं सोशल डिस्टेसिंग एवं अन्य सुरक्षा उपाय अपनाते हुए किया जा रहा है। प्रदर्शनी में आने वाले ग्राहकों को विशेष शासकीय डिस्काउन्ट भी दिया जाएगा। प्रदर्शनी 5 सितंबर तक रोजाना सुबह 11 से शाम 7 बजे तक खुली रहेगी।

 

Adv from Sponsors