पूर्व सीएम एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर की पत्नी अपूर्वा शुक्ला को दिल्ली की क्राइम ब्रांच पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अपूर्वा शुक्ला को रोहित शेखर की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। जल्द ही दिल्ली पुलिस इस मामले में बड़ा खुलासा कर सकती है। सूत्रों की मानें तो अपूर्व ने पूछताछ में ये खुलासा किया है की वो रोहित की हत्या में शामिल है। लेकिन वह उसे मारने की बात से इंकार कर रही थी।

पूर्व ने पूछताछ में खुलासा किया है कि उस रात वह कुछ देर के लिए रोहित के साथ थी, लेकिन फिर अपने कमरे में आ गई थी। इसके बाद क्या हुआ? उसके कमरे में कौन गया और उसकी मौत कैसे हुई? यह उसे नहीं पता।

पूछताछ में अपूर्वा ने खुलासा किया है कि, उसे शक था की रोहित उसे धोखा दे रहा है। और तो और खुद अपूर्वा ने कई बार रोहित को उसके गर्लफ्रेंड के साथ शराब पीते Aur मौज मस्ती करते हुए देख लिया था। इसके बाद दोनों के बीच झगड़ा और भी बढ़ गया। बात इतनी बढ़ गई थी हत्या वाली रात अपूर्वा और रोहित के बीच हाथापाई होने गई थी। सूत्र बताते हैं तभी अपूर्वा ने रोहित की गला दबाकर हत्या कर दी थी। अपूर्वा के साथ हत्या में कोई और भी शामिल था या नहीं इस बात की तफ्तीश पुलिस कर रही है।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि रोहित की पत्नी अपूर्वा लगातार बयान बदल रही थी। उससे पुलिस का शक और भी बढ़ गया। अपूर्वा ने अब तक तीन अलग-अलग बयान दिए थे। इससे पुलिस का शक पुख्ता होने लगा था।

अपूर्वा के बदलते बयान के बाद जब दिल्ली पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की तो अपूर्वा टूट गई और उसने रोहित की हत्या की बात बता दी. फिलहाल पुलिस पत्नी समेत घर के 6 लोगों से पूछताछ कर रही थी

Adv from Sponsors