ओडिशा के कालाहांडी जिले में दिल दहलाने वाली सामने आई है। जहां  एक सनकी शख्स ने एक रात में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी।

सनकी आरोपी कुल्हाड़ी लेकर सड़क पर इन लोगों का पीछा कर रहा था और जो भी दिखा, उसे वो काटता चला गया। इससे पहले की वो और लोगों को अपना निशाना बनता उसे गाँव के ही लोगों ने मुश्किल से काबू कर पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने सनकी सीरियल किलर को गिरफ्तार कर लिया है।

सनकी आरोपी ने एक ही परिवार के लोगों को निशाना बनाया है, जिनमे से मरने वालों में एक परिवार के तीन और एक गांव का ही आदमी था। पुलिस के मुताबिक यह घटना कालाहांडी जिले पलास गांव में शनिवार की रात हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जतिंद्र नाइक के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी जतिंद्र कुल्हाड़ी लेकर सड़क पर निकल पड़ा। वो मारे गए लोगों का पीछा कर रहा था और जो भी उसे दिखाई दिया, उसने कुल्हाड़ी से उन पर हमला कर दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस हमले में चार लोगों की जान चली गई।

सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने मारे गए लोगों के शव कब्जे में लिए और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। इसके बाद जिले के सभी थानों को कातिल के बारे में जानकारी दी गई। पुलिस उसकी तलाश कर ही रही थी कि वो पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

पुलिस ने फौरन उसे गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी जतिंद्र नाइक वारदात के वक्त नशे में धुत था। मरने वालों में तीन लोग एक ही परिवार के हैं। पुलिस ने आरोपी का मेडिकल कराया है। अब पुलिस ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर जतिंद्र ने इस वारदात को अंजाम क्यों दिया।

Adv from Sponsors