पटना: बाहुबली विधायक अनंत सिंह का कांग्रेस के प्रति प्यार लगभग एक तरफा हो गया है। अनंत सिंह राहुल गांधी की रैली को सफल बनाने के लिए रात दिन लगे हुए हैं।और दुसरी तरफ कांग्रेस के बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने स्पष्ट किया है कि अनंत सिंह को गांधी मैदान में आयोजित 3 फरवरी की जन आकांक्षा रैली में मंच पर जगह नहीं दी जाएगी। रैली को मुख्य रूप से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को संबोधित करना है।

उन्होंने कहा कि रैली में प्रियंका गांधी का शामिल होना अभी तय नहीं है। वह फिलहाल उतर प्रदेश की अपनी जिम्मेदारियों के कारण व्यस्त हैं।उन्होंने कहा कि 28 सालों बाद कांग्रेस गांधी मैदान में रैली आयोजित कर रही है।

जन आकांक्षा रैली में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी शिरकत करेंगे। इसमें महागठबंधन के सभी घटक दलों के प्रमुख नेताओं को आमंत्रित किया गया है। राजद नेता ने कहा कि उन्हें कांग्रेस की ओर से रैली के लिए न्योता मिला है और हम उस रैली में जाएंगे। इस मामले में अनंत सिंह का कहना है कि उनका पूरा ध्यान अभी रैली को सफल बनाने पर है। कांग्रेस में शामिल होने की उनकी इच्छा है अब यह कांग्रेस को तय करना है कि उसे क्या करना है। गौरतलब है कि अनंत सिंह कांग्रेंस के रोड शो में शामिल हो रहे हैं और दावा कर रहे है कि गांधी मैदान भीड़ के लिहाज से छोटा पड़ जाऐगा। राहुल गांधी को वह प्रधानमंत्री का सुयोग्य उम्मीदवार मानते हैं।

Adv from Sponsors