मुंबई : मुंबई पुलिस ने दो ऐसे चोरों को गिरफ्तार किया है जो अल्लाह के नाम पर जुम्मा के दिन बड़े बड़े मस्जिदों में नमाज़ पढ़ने के बहाने जाते थे और चोरी से पहले अल्लाह से माफ़ी मांगते थे। फिर जैसे लोग नमाज़ के लिए नीचे झुकते थे यह दोनों महंगे और कीमती फ़ोन या बैग चोरी कर फरार हो जाते थे। इन चोरों की मस्जिद में चोरी की ये घटना कैमरे पर क़ैद हो गई।

जो सीसीटीवी सामने आया है उसमे भी देखा जा सकता है कि कैसे लाल कपडा पहनकर एक चोर मस्जिद में घुस रहा है। दूसरे सीसीटीवी में दिखता है कि लाल कपड़ा वाला चोर पहले मस्जिद में बैठा है। फिर थोड़ी देर बाद वह खड़ा हो जाता है और मस्जिद में घूमता है। जैसे ही सब नमाज़ में लग जाते है यह चोर एक बैग उठाकर निकल जाता है।

कांदीवली पुलिस ने जिन दो चोरों को गिरफ्तार किया है उनका नाम गुड्डू बुल्लू अंसारी (25) और इसरार यूनुस खान ( 40) है, यह दोनों धारावी के रहने वाले है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पकड़े गए दोनों चोर मुम्बई के हाई प्रोफाईल मस्जिदों में शुक्रवार यानी जुम्मे के दिन नमाज़ पढ़ने के बहाने जाते है। और चोरी से पहले अल्लाह से दुआ करते है ‘हे अल्लाह हमे माफ करना,पकड़े जाने से बचाना’ और फिर उसके बाद चोरी कर फरार हो जाते है।

लेकिन इनकी यह नापाक हरकत अल्लाह को भी नही भाया और दुनिया की तीसरी आँख कहे जाने वाले सीसीटीवी में चोरी की लाइव तश्वीरे कैद हो गयी। कांदीवली पुलिस दोनों आरोपियों को धारावी से गिरफ्तार कर जांच किया, तो उनके पास से चोरी का 6 मोबाइल फ़ोन मिला। पुलिस ने बताया कि दोनों ने मुंबई के कुर्ला धारावी और मालवणी जैसे मुस्लिम इलाकों में इस तरह की कई घटनाओं को अंजाम दिया है जिसकी जांच चल रही है।

Adv from Sponsors