रांची: लोकसभा चुनाव के पूर्व प्रदेश में राजद टूट गया़ है। झारखंड में राजद की प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी भाजपा में शामिल हो रही है़ं। अन्नपूर्णा टिकट की गारंटी पर भाजपा का दामन थाम रही है़ं और वह कोडरमा या चतरा से उम्मीदवार हो सकती है़ं।

इतने बड़े झटके के बाद राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने झारखंड में विपक्षी महागठबंधन को ठेंगा दिखा दिया है। एकतरफ शिबू सोरेन ने महागठबंधन की सीटों की घोषणा की, उधर राजद ने झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों से चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है। राजद ने महागठबंधन से नाता तोड़ते हुए कहा कि राष्‍ट्रीय जनता दल ने झारखंड की सभी 14 संसदीय सीटों पर प्रत्याशी उतारने का फैसला किया है।

राजद के प्रधान महासचिव संजय यादव ने कहा कि महागठबंधन में पलामू सीट छोड़ने की बात की जा रही थी। यह कहीं से भी सही निर्णय नहीं है। उन्होंने दो टूक कहा कि राजद सभी 14 सीटों पर प्रत्याशी देगा। इसकी जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को दे दी गई है।

इधर महागठबंधन के खेमे से यह भी खबर आ रही है कि राजद प्रदेश अध्यक्ष को रोकने के लिए उन्हें 2 सीटों के लिए मनाने का भी प्रयास चल रहा है। ऐसे में स्थिति काफी जटिल व कशमकश की बन चुकी है।

Adv from Sponsors