एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए बीता साल काफी मुश्किलों भरा रहा है। इस साल भी एंटरटेनमेंट जगत से झकझोर देने वाली खबरें सामने आई हैं। अब कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री से दिल तोड़ने वाली खबर आ रही है। जाने-माने एक्टर पुनीत राजकुमार अब इस दुनिया में नहीं रहें। पुनीत राजकुमार महज 46 साल के ही थे और दिल का दौरा पड़ने की वजह से उनका निधन हो गया है। पुनीत राजकुमार ने 30 कन्नड़ फिल्मों में काम किया था। पुनीत राजकुमार के निधन से कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ टीवी और बॉलीवुड में भी शोक की लहर दौड़ पड़ी है। पुनीत राजकुमार के निधन की खबर सामने आते ही कर्नाटक सरकार ने हाई अलर्ट घोषित कर दिया है।

इलाज के दौरान हुआ निधन 

शुक्रवार की सुबह ही पुनीत राजकुमार को सीने में दर्द की शिकायत हुई थी। इसके तुरंत बाद ही उन्हें बेंगलुरू के अस्पताल में एडमिट करवाया गया। अस्पताल में ही पता चला कि पुनीत राजकुमार को दिल का दौरा पड़ा है। इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई।

कर्नाटक सरकार ने जारी किया हाई अलर्ट

फैंस के बीच पुनीत को अप्पू और पावर हाउस के नाम से जाना जाता था।लोग सोशल मीडिया पर लगातार पुनीत राजकुमार के निधन पर  कुछ ना कुछ जरूर लिख रहे हैं। एक्टर के निधन के कुछ ही देर बाद कर्नांटक सरकार ने राज्य में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। इसी के साथ सभी सिनेमाघरों को तुरंत बंद करने के आदेश भी दे दिए गए हैं।

राम गोपाल वर्मा ने दी श्रद्धांजलि

फिल्म डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने अपनी पोस्ट पर लिखा, ‘पुनीत राजकुमार की आकस्मिक मृत्यु एक ट्रैजेडी है। यह भी एक डरावना और भयानक आंख खोलने वाला सच है कि हम में से कोई भी कभी भी मर सकता है। इसलिए जीवन को फास्ट फॉरवर्ड मोड पर जीना सबसे अच्छा है।’

आर माधवन बोले- दिल टूट गया

एक्टर पुनीत के निधन के बाद आर माधवन ने शोक व्यक्त करते हुए लिखा है, चले गए, सबसे दयालु, प्यार और नोबल आत्मा में से एक। मुझे नहीं पता मैं क्या महसूस कर रहा हूं। मैं बहुत स्तब्ध हूं, भाई तुम हम सबका दिल तोड़कर, कन्फ्यूज करके चले गए हो। आज स्वर्ग रोशन हो गया है। मैं अब भी आशा कर रहा हूं कि ये सच न हो। हाथ जोड़कर, हाथ जोड़कर, हाथ जोड़कर, दिल टूट गया है।

Adv from Sponsors