अपनी उम्र के 12वें वर्ष (1965) में राष्ट्र सेवा दल की शाखा में जाना शुरू करने के बाद से आज 73 वर्ष की उम्र तक समाजवादी पार्टी के जिन किसी नेता / कार्यकर्ताओं के साथ मेरा परिचय हुआ, उनमें सुरेंद्र मोहन के साथ 1977 में जब सुरेंद्र मोहन विट्ठलभाई पटेल हाउस के दो कमरों के क्वार्टर में सोशलिस्ट पार्टी के सचिव के रूप में रहते थे तब पहली बार मेरी उनसे जान – पहचान हुई, जो अंत तक कायम रही. उन्होंने ही मुझे ‘जनता’ अंग्रेज़ी मुखपत्र बंद होने तक कॉम्प्लिमेंटरी ग्राहकों की सूची में लेकर भेजना शुरू किया था. और बाद मे पटपड़गंज के उनके सहविकास सोसायटी के घर में भी कई बार गया ही था. अत्यंत मिलनसार और प्रेमपूर्ण स्वभाव का अनुभव आया है. और किसी भी समस्या का समाधान करने के लिए खुद पहल करते हूऐ मदद करने की उनकी कोशिश दिल्ली जैसे शहर में रहते हुए अंतिम समय तक कायम बनी हुई थी. सोशलिस्ट पार्टी के लिए केडर तैयार करने के लिए उत्तर भारत में राष्ट्र सेवा दल का महत्व पहचानकर राष्ट्र सेवा दल का अस्तित्व सुरेंद्र मोहनजी की ही वजह से ही है. उनके ही कारण रिवा मे जमुनाप्रसाद शास्त्रीजीं तथा भोपाल में सविता वाजपेयीजीं तथा उत्तर प्रदेश के मऊ में जयशंकर गुप्ता जी के पिता विष्णुकांत गुप्ताजी अलाहाबाद के प्रोफेसर मिश्रा जी गोरखपुर के अरुण कुमार श्रीवास्तवजी और ग्वालियर के डॉ. सुनीलमजी तथा जम्मू – कश्मीर में बडगोत्राजी जैसे पुराने समाजवादीयों की मदद से राष्ट्र सेवा दल के शिबीर संमेलनो को आयोजित करने के लिए बहुत मदद की है. साथ ही 1994 में भारत-पाकिस्तान फोरम फॉर पीस एंड डेमोक्रेसी (पीआईपीएफडी) के स्थापना सम्मेलन में विट्ठलभाई पटेल हाउस के लॉन में हुई बैठक में मेरे द्वारा सुझाए गए सुझावों “जब तक भारत और पाकिस्तान के आम जनता की भागीदारी इस प्रक्रिया में नहीं होगी, और उसके लिए हमारा भारतीय संगीत, नृत्य, खेल – कुद तथा लोकगीत, साहित्य संस्कृती और खान-पान जैसी साझी विरासत को लेकर कार्यक्रम नही करेंगे तबतक हमारे दोनों देशों के सेक्युलर एलिटो का क्लब ही बना रहेगा ” यह मेरे द्वारा रखी गई भूमिका को एकमात्र समर्थन देने वाले सुरेंद्र मोहनजी मुझे आज बरबस याद आ रहे हैं. साथ ही हमने बाबरी मस्जिद को ध्वस्त करने पहले से ही भारत के विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे सभी प्रकार के जनआंदोलनो का एक मंच पहले तो जिने के हक की लड़ाई के बेनर से फिर 1994 मे सेवाग्राम के संमेलन से जनआंदोलनो का राष्ट्रीय समन्वय (एनपीएम) स्थापित किया था, उसके काम में एक मात्र राष्ट्रीय स्तर के राजनेता सुरेन्द्र मोहन ही थे. जो बहुत ही आत्मीयता से एनपीएम की गतिविधियों के बारे मे पूछताछ किया करते थे. सुरेंद्र मोहन दिल्ली के एकमात्र राजनीतिक नेता थे, जो देशभर के विभिन्न जनआंदोलनों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते थे. और सबसे बड़ी बात कोआइलेशन केंद्र सरकारो के गठनकाल के नब्बे के दशक के दौरान आई. के. गुजराल से लेकर वी. पी. सिंह-चंद्रशेखर – देवेगौड़ा इन चारों प्रधानमंत्रियों के कार्यकालो के दौरान अकेले सुरेंद्र मोहन ही थे जिन्होंने हमेशा हमारी ओर से दूत के रूप में उनके द्वारा की गई मदद भी मुझे आज याद आ रही है. वे आखिरी और एकमात्र राजनीतिक नेता थे,जिन्होंने हमारे वर्तमान विकास की अवधारणा के खिलाफ चल रहे सभी आंदोलनों को लेकर कभी भी हमे हतोत्साहित नहीं करते हूऐ हमेशा ही मदद करने की वजह से हम उन्हें हमारे अपने ही वरिष्ठ सहयोगी मानते थे. और हमारे किसी भी साथी के स्वास्थ्य से लेकर आर्थिक रूप से खुद अखबारों में काॅलम लिखकर जो भी कमाई करते थे उसमेसे काफी बड़ा हिस्सा हमारे आंदोलनों की और हमारी व्यक्तीगत मदद किया करते थे. ऐसे संवेदनशील स्नेहशील सुरेंद्र मोहनजी के जन्मशताब्दी शुरू होने के अवसर पर जिनकी पूरी जिंदगी समाजवादी आंदोलन के लिए ही तो समर्पित हुई है इसलिए उनके जीवन के शताब्दी समारोह के उपलक्ष्य में सोशलिस्ट पार्टी के स्थापना के (1934) 92 वर्षों का जायज़ा लेने की कोशिश कर रहा हूँ.
सुरेंद्र मोहनजी की जन्मशताब्दी के अवसर पर मैं यह लेख लिखने की कोशिश कर रहा हूँ. कृपया कोई भी ग़लतफ़हमी नही करेंगे इस उम्मीद के साथ मैं पहले ही स्पष्ट कर रहा हूँ कि मेरे जैसे कम- से- कम 60 वर्ष समाजवादी समाज के निर्माण के लिए प्रयासरत एक सामान्य कार्यकर्ता के अनुभव के आधार पर मैं यह लेख लिखने की कोशिश कर रहा हूँ.
मौजूदा दौर में हमारी स्थिति केवल जयंतियाँ और पुण्यतिथियाँ मनाने तक ही सीमित रह जाने के कारण, पर हम सभी को ईमानदारी से अपने ही अंतर्मन में झाँककर देखने की ज़रूरत है. ऐसी ही मेरी आदत अपने पूर्वजों की स्मृति के सम्मान में अंतर्मुख होकर मुल्यांकन करने का प्रयास करने का होते आया है. इसलिए आप सभी साथियों से भी मेरी यही प्रार्थना है कि हमारे समाजवादी आंदोलन की स्थिति आज ऐसी क्यों हुई है ? जिस आंदोलन की स्थापना हमारे देश के स्वतंत्रता संग्राम के विलक्षण उठापटक के अंतिम चरण में आज से 92 वर्ष पहले बिहार की राजधानी पटना में अंजुमन इस्लामिया हाॅल में (1934) विधिवत “कांग्रेस समाजवादी पार्टी” के रूप में स्थापित होकर हुई थी. जिसकी शुरुआत आचार्य नरेंद्र देव जैसे प्रकांड पंडित प्रथम अध्यक्ष और जयप्रकाश नारायण जैसे 32 साल की उम्र के नौजवान और 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन के हीरो काँग्रेस सोशलिस्ट पार्टी के प्रथम सचिव के क्रांतिकारी नेतृत्व में हुई थी. आचार्य नरेंद्र देव (जन्म 31 अक्टूबर 1889 और मृत्यु 19 फ़रवरी 1956) दमे की बीमारी के कारण 67 वर्ष की उम्र में अपनी जीवनयात्रा पूरी करके जल्दी ही इस दुनिया से चले गए. परंतु जयप्रकाश नारायण (जन्म 11 अक्टूबर 1902, मृत्यु 8 अक्टूबर 1979) कम से कम 77 वर्ष का जीवन जिए, और उसी पटना में उनका निधन हुआ जहांपर सोशलिस्ट पार्टी का जन्म हुआ था. और तीसरे प्रतिभाशाली नेता तथा जयप्रकाश नारायण की तरह ही 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन के नेता डॉ. राममनोहर लोहिया (23 मार्च 1910 को जन्म और मृत्यु के समय जयप्रकाश नारायण से 20 वर्ष पहले (1967) और आचार्य नरेंद्र देव से भी दस वर्ष से कम आयु पाने वाले अपनी प्रोस्टेट ग्रंथि की शल्यक्रिया दिल्ली के विलिंग्टन अस्पताल में (अब डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल) असफल होने के कारण साठ वर्ष पूरे होने से पहले ही (57 साल की उम्र में 12 अक्तूबर 1967 के दिन ) इस दुनिया से विदा हो गए. इन तीनो बुध्दिमान नेताओं को समाजवादी पार्टी की नींव रखने वाले नेताओं के रूप में हम सभी आज भी याद करते हैं. आचार्य नरेंद्र देव तो स्वतंत्रता के बाद केवल नौ ही वर्ष जिए, डॉ. राममनोहर लोहिया 20 वर्ष और जयप्रकाशजी को 32 वर्ष जीने का अवसर मिला है. लेकिन सोशलिस्ट पार्टी के भितर चले झगडो से तंग आकर ही जयप्रकाश नारायण सर्वोदय मे शामिल हो गए थे. डॉ. राममनोहर लोहिया जन्मना तिव्र बुध्दि के थे, लेकिन उतनेही स्वभाव से शीघ्रकोपी और हठीले होने की वजह से, शुरू से ही पार्टि मे सैध्दांतिक मतभेदों को लेकर पार्टी के टूटने की शुरुआत हुई है. वह सिलसिला आज भी थमने का नाम नहीं ले रहा है. हालांकि डॉ. राममनोहर लोहिया ने महात्मा गाँधी जी को छोड़ कर और किसी को भी अपना गुरु स्विकार नहीं किया था. लेकिन महात्मा गाँधी का ब्रिटिश राजनयिकों से लेकर दुनिया भर के राजनेता, विद्वानों से लेकर लेखक- कवी तथा वैज्ञानिकों के साथ बातचीत मे सहमति का सूत्र खोजने की महारत जो किसी भी संवेदनशील व्यक्ति को अपने व्यक्तिगत जीवन से लेकर सार्वजानिक जीवन में रहने वाले. सभी को सिखने के लिए उपलब्ध होने के बावजूद, यह गुण सिखने से डॉ. राममनोहर लोहिया जैसे बुध्दिमान और महात्मा गाँधी के करीबी नेता कैसे चुक गए ? यह पहेली आज भी कायम बनी हुई है .
तीनों नेताओं की समाजवादी विचारधारा के प्रति निष्ठा पर संदेह करने का प्रश्न शायद उनके विरोधियों के मन में भी न हो. लेकिन प्रश्न यह है कि समाजवाद को हकीकत में लाने के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार करने का जो काम ज़मीनी स्तर पर करना चाहिए था, उसमें बहुत बड़ी गफ़लत हुई है. यह ध्यान में रखना ज़रूरी है. केवल तत्कालीन सत्ताधारी पार्टी के खिलाफ़ माहौल बनाने में ही हमारे तीनों नेताओं का जीवन का ज़्यादातर समय खर्च हुआ है. परंतु उसके लिए अपनी खुद की राजनीतिक पार्टी की विचारधारा से जुड़े हुए, अपने निष्ठावान सहयोगी तैयार करने के बजाय अन्य परस्पर विरोधी (भानामती का पिटारा) विचारों वाली पार्टियों के नेताओं और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर लड़ने की ग़लत रणनीति से सत्ताधारी पार्टी का प्रभाव तात्कालिक रुप से कम करने में सफलता तो मिली; लेकिन संगठनात्मक स्तर पर इसका सबसे ज़्यादा फ़ायदा पाने वाली केडर बेस पार्टी ‘भारतीय जनसंघ’ (जो भारतीय जनता पार्टी का मूल नाम था) साबित हुई है. और इसकी शुरुआत साठ के दशक के समय से ही संसदीय चुनावों को जितने के लिए हुई है . इसकी एकमात्र वजह यह है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जैसी कार्यकर्ता बनाने वाली मातृसंस्था उन्होंने 1925 से ही खड़ी कर ली थी, जिसकी राजनीतिक इकाई मौजूदा भाजपा है. महाराष्ट्र के समाजवादियों ने भी (एस एम जोशी, नानासाहेब गोरे, शिरुभाऊ लिमये, भाऊसाहेब रानडे, अण्णासाहेब सहस्रबुद्धे,) समाजवादी पार्टी की स्थापना के सात साल बाद, पुणे में एक साथ आकर लोकतांत्रिक-समाजवादी, सेक्युलर (जाति-धर्मधिरपेक्ष ), समतावादी तथा वैज्ञानिक दृष्टिकोण के आधार पर कार्यकर्ताओं को गढ़ने के लिए ‘राष्ट्र सेवा दल’ नाम के बालक – बालिकाओं के संघठन की स्थापना 4 जून 1941 को पुणे में की थी, परंतु हिंदुत्ववादी आरएसएस और उनकी राजनीतिक शाखा भाजपा की तुलना में राष्ट्र सेवा दल और समाजवादी पार्टी की मौजूदा स्थिति में कितना और क्या फ़र्क़ है और क्यो है ? इस विषय की ओर आप सभी साथियों का ध्यान खींचने के प्रयास के रूप में मैं यह मुक्तचिंतन लिखने की कोशिश कर रहा हूँ. क्योंकि आज भाजपा की ताक़त उनकी मातृसंस्था आर एस एस की 101 सालों की ताक़त पर खड़ी है.
सुना है कि कम्युनिस्ट पार्टी ने भी 1925 में अपनी स्थापना के साथ ही बालसंगठन की स्थापना की थी; परंतु मौजूदा समय में कम्युनिस्ट पार्टी के कुछ पदाधिकारियों को भी उस शाखा का अता-पता मालूम नहीं है या नहीं मुझे शक है. वैसी ही स्थिति समाजवादी पार्टी के ज़्यादातर लोगों की भी राष्ट्र सेवा दल को लेकर हो सकती है. क्योंकि उत्तराखंड के रामगढ़ में उत्तराखंड राष्ट्र सेवा दल के एक कार्यक्रम के दौरान, मेरे राष्ट्र सेवा दल के अध्यक्ष पद पर रहने के समय (2017–2019), उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी के एक प्रवक्ता के साथ एक ही जगह ठहरने की व्यवस्था की गई थी. तब उन्होंने पूछा था कि, “यह राष्ट्र सेवा दल क्या है?” तब मैंने कहा कि, “यह एक लोकतांत्रिक-समाजवादी, सेक्युलर, विज्ञाननिष्ठ, समतावादी समाज बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को गढ़ने का काम करने वाला, महाराष्ट्र के समाजवादियों ने 1941 में स्थापित किया हुआ संगठन है. जिसमें से बैरिस्टर नाथ पै, प्रोफ़ेसर मधु दंडवते, मधु लिमये, मृणाल गोरे और प्रमिला दंडवते, चंपा लिमये, हमिद दलवाई, मोधा पाटकर जैसे समाजवादी बचपन से ही जुड़े होने के कारण समाजवादी आंदोलन को ऐसे अध्ययनशील और निष्ठावान नेता ‘रेडीमेड’ उपलब्ध हुए हैं. ” उस पर उन्होंने कहा कि, “यह तो बहुत ही अच्छा संगठन दिखता है, जो समाजवादी विचारधारा के लोग गढ़ने का महत्वपूर्ण काम करता है. इसलिए जब कभी आप लखनऊ आएँ, तो कृपया हमें बताएँ, हम आपकी और अखिलेश यादवजी की मुलाक़ात करवा देंगे. ” उसके तुरंत बाद लखनऊ में संदीप पांडेजी ने राष्ट्र सेवा दल का कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया था, तब मैं दो दिन लखनऊ में रहते हुए, उस प्रवक्ता को फ़ोन करके कहा कि, “मैं लखनऊ में हूँ, आपको संभव हो तो मेरी और अखिलेश यादवजी की मुलाक़ात करवा दें.” लेकिन वह मुलाक़ात नहीं हो सकी . इसी तरह पटना में नीतीश कुमार ने जब ‘आरएसएस मुक्त भारत’ की घोषणा की थी, तब मैंने उनकी पार्टी के एक राज्यसभा सांसद मित्र को सूचित किया था कि मैं पटना में हूँ. और मैंने भी राष्ट्र सेवा दल के अध्यक्ष पद पर आने के तुरंत बाद ‘आरएसएस मुक्त भारत’ की घोषणा की हुई है. तो हमारी नीतीश बाबू के साथ मुलाक़ात की व्यवस्था करें. लेकिन नीतीश कुमार के साथ भी वह मुलाक़ात नहीं हो सकी . क्या सचमुच हमारी सभी समाजवादी पार्टियों के सभी राजनेताओं को समाजवादी पार्टी के प्रति प्रतिबद्ध समाजवादी निष्ठावान सहयोगियों की ज़रूरत है? या सिर्फ़ अपनी सही-ग़लत नीतियों का अंधसमर्थन करने वाले अंधभक्तो की फ़ौज चाहिए?
मैं बचपन से ही राष्ट्र सेवा दल के कारण लोकतांत्रिक समाजवाद, सेक्युलरिज़्म, वैज्ञानिक और समतावादी समाज के विचार के अनुसार समाज बनाने वाली विचारधारा को मानने वालों में से एक रहा हूँ. और जानबूझकर संसदीय राजनीति में शामिल होने के बजाय राष्ट्र सेवा दल के काम में ख़ुद को सीमित रखते हुए, आज 73 वर्ष की उम्र में क़दम रखा है. परंतु तब से आज तक (1966–2026) लगभग 60 वर्ष से भी अधिक समय से मेरे मन में लगातार एक उलझन पैदा हुई है कि, कौन सी समाजवादी पार्टी सही है? और कौन सी ग़लत है? इस दुविधा की स्थिति में मैं आज भी हूँ. और इसलिए मैं कभी भी किसी भी समाजवादी पार्टी का सदस्य नहीं हो सका. क्योंकि जब मैं बचपन में राष्ट्र सेवा दल की शाखा चलाता था, उस समय सेवा दल के दो पूर्व अध्यक्ष (उस समय के दलप्रमुख) मेरी शाखा में आए थे. उसमे से एक थे श्री. एस. एम. जोशीजी उस समय संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के अध्यक्ष थे. दूसरे थे श्री. नानासाहेब गोरे जो प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के अध्यक्ष थे. और मुझे तो दोनों के दोनों ही बहुत प्रिय थे. क्योंकि दोनों ही समाजवाद या जाति-धर्मधिरपेक्ष समाज के निर्माण के लिए एक जैसे ही मार्गदर्शन करते थे. इसलिए मुझे मेरे उम्र के पंद्रह से भी कम सालों मे उनकी दो अलग समाजवादी पार्टियाँ मेरे समझ में नहीं आती थीं. कि, ये दोनों महाराष्ट्र के नेता, एक ही शहर के एक ही मोहल्ला सदाशिवपेठी बहुत अच्छे दोस्त होते हूऐ, इनके अपने ही दो अलग-अलग पार्टियों के नेता यह क्यों बने हुए हैं ?
मैं जब इस दुविधा की स्थिति में था, तब डॉ. राममनोहर लोहिया (12 अक्टूबर 1967) को चल बसे थे. और जेपी (जयप्रकाश नारायण) सर्वोदय में लोकसेवक बन गए थे. इसलिए मेरे लिए एस. एम. जोशी, नानासाहेब गोरे, जॉर्ज फ़र्नांडिस, बैरिस्टर नाथ पै, प्रा. मधु दंडवते, मधु लिमये, मृणाल गोरे, प्रोफ़ेसर सदानंद वर्दे, भाई वैद्य, डॉ. जी. जी. पारीख, प्रोफ़ेसर जी. पी. प्रधान मास्टर, डॉ. बापू कालदाते, पन्नालाल सुराणा से लेकर सुरेंद्र मोहन तक दोनों समाजवादी पार्टियों के मिलेजुले सभी नेता अच्छे ही लगते थे.डाॅक्टर राममनोहर लोहिया के बहुत ही करीबी पति-पत्नी इंदुमती केलकर -आचार्य श्रीपाद केलकर तो मुझे बचपन से ही बेटे की तरह प्यार करते थे. और मैंने उन्होंने डॉ. लोहिया की मराठी में अनूदित की हुई सभी किताबें बीस वर्ष की उम्र से पहले ही पढ़ डाली थीं. बाद में राष्ट्र सेवा दल के अध्ययन शिविरों में विनायक कुलकर्णी, हमीद दलवाई, नरहर कुरुंदकर, ए. बी. शाह, प्रधान मास्टर, यदुनाथ थत्ते, बापूसाहेब कालदाते, नानासाहेब गोरे, एस. एम. जोशी, हमीद दलवाई इन सभी महानुभावों के भाषण सुनकर मैं बड़ा हुआ हूँ. लेकिन इनकी दो अलग पार्टियाँ क्यों हैं? यह मुझे आज तक समझ नहीं आया है. बाद में उन्हें क्या सूझा पता नहीं, जेपी आंदोलन के दौरान या उससे पहले ही उनका संयुक्त रूप से समाजवादी पार्टी हो गया था (1973–74) और अध्यक्ष बने थे मेरे युवाकाल के हिरो जॉर्ज फर्नांडिस. परंतु बहुत आपातकाल के समय ही जयप्रकाश नारायण के आग्रह पर (1976) जनता पार्टी के निर्माण में यह पार्टी 1 मई 1977 को विट्ठलभाई पटेल हाउस के लॉन पर विसर्जित कर दी गई. जिसका मैं आचार्य केलकरजी के साथ प्रत्यक्ष साक्षी हूँ.
जनता पार्टी का बिखराव और समाजवादी पार्टीयों के पुनर्जन्म 
उसके बाद दोहरी (जनसंघ की आरएसएस के साथ) सदस्यता के मुद्दे पर जनता पार्टी दो साल के भीतर ही मधु लिमये, जॉर्ज फ़र्नांडिस और राजनारायणजी के द्वारा आपत्ति जताने के कारण टूट गई. और मोरारजी देसाई की सरकार की जगह पर चौधरी चरणसिंह काँग्रेस के सहारे से प्रधानमंत्री बने थे और उनकी ‘भारतीय क्रांति दल’ नाम की पार्टी में मधु लिमये, कर्पूरी ठाकुर, राजनारायणजी सहित कुछ समाजवादियों ने उत्तर भारत में शामिल होकर अपना अलग रास्ता चुना. और उसी समय हमारे वरिष्ठ मित्र किशन पटनायक, भाई वैद्य के नेतृत्व में ठाणे में—मैं विशेष रूप से भाई वैद्य और किशनजी के आग्रह पर कलकत्ता से आया था. पहले ‘समाजवादी जन परिषद’ और उसके बाद हैदराबाद में ‘सोशलिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया’ स्थापित होते समय, भाई वैद्य के बेहद आग्रह करने के बावजूद मैं उसमें नहीं गया था. क्योंकि मुझे लगता था कि, जब मुलायमसिंह यादव ने समाजवादी पार्टी के नाम से एक पार्टी स्थापित की है, तब उसी समाजवादी शब्द को, डॉ. राममनोहर लोहिया के अंग्रेज़ी विरोध को नज़रअंदाज़ करते हुए, अंग्रेज़ी में ‘सोशलिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया’ कहते हुए, अंग्रेज़ी नाम देकर समाजवादी पार्टी बनाने का औचित्य मुझे समझ नहीं आया था. और पार्टी स्थापित करने वाले सभी लोग अपने-अपने घरों में बेगाने हो गए थे. जिनकी राजनीति की शुरुआत ग्राम पंचायत स्तर से होकर वे संसद तक पहुँचे थे, लेकिन आज उनमें से लगभग सभी ने अपना जनआधार क्यों खो दिया है? उन कारणों की खोज करने के बजाय, केवल ‘सोशलिस्ट’ शब्द से भावनात्मक जुड़ाव होने के कारण ‘सोशलिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया’ नाम देकर आज कम- से – कम पच्चीस वर्ष से भी अधिक समय बीत जाने के बाद भी इस नाम की पार्टी ने भारतीय संसदीय राजनीति के क्षेत्र में अभी तक छहलाख ग्रामो के ग्राम पंचायतों में से किसी एक मे भी अपना खाता नहीं खोला है. यह छोटे बच्चों के घर के भीतर खेलने जैसा ‘पार्टी-पार्टी’ खेलकर अपने ही मन को धोखा देने का एक खेल खेल रहे हैं. और कुछ लोगों को अपने मन की भावना व्यक्त करने के लिए एक मंच मिलने के अलावा इस पार्टी के फ़िलिस्तीन से लेकर ईरान के साथ चल रहे युद्ध तथा भारत-पाकिस्तान संबंध, तिब्बत के मुद्दे से लेकर ग्लोबल वार्मिंग जैसे संवेदनशील विषयों पर समय – समय पर प्रस्तावों को देखकर तो जयप्रकाशजी और डॉ. राममनोहर लोहिया की याद आती है. परंतु संगठन की ताक़त के अभाव में यह केवल एक बौद्धिक कसरत साबित हो रही है, इससे आगे कुछ भी नहीं हो रहा है.
भारत में आज की तारीख़ में कितनी समाजवादी या कम्युनिस्ट पार्टियाँ हैं? यह मैं नहीं बता सकता, क्योंकि हर कुछ दिनों में वे एक साथ आते हैं. और फिर अलग भी होते रहते हैं; और सबसे ज़्यादा समय एक-दूसरे को कमतर आँकने में ही बिताती हैं. और “सच्चा समाजवादी या सच्चा कम्युनिस्ट हम ही हैं ” ऐसा दावा करते रहते हैं.
सुधरो या टूटो, लेकिन सुधरना कम और टूटना ज्यादा
भारतीय संसदीय राजनीति के इतिहास में (1934) यह शायद पहली पार्टी होगी, जो अमीबा की तरह अपनी ही कोशिका से दूसरी पार्टी बनाने का उदाहरण है. 1934 से आज तक कितनी ही बार “सुधारो या टूटो” के डॉ. राममनोहर लोहिया के सिद्धांत को लागू किया गया होगा ? उसमें से सुधरने की सुध अभी भी नहीं आई है, लेकिन ‘टूटना’ यही शब्द सभी ने याद रखा हुआ दिखाई दे रहा है. सभी समाजवादी पार्टियों के बनने-बिगड़ने के खेल को देखकर मुझे ऐसा लग रहा है कि, क्या सचमुच इन सभी साथियों को लगता है कि हम अपने बलबूते पर 145 करोड़ जनसंख्या वाले देश में समाजवादी समाज बनाने में सक्षम हैं ? और हमारे साथ नए साथी आने का सिलसिला कब से बंद है? हमारी सभी की उम्र के लोग कितने हैं? और नए साथियों का समावेश क्यों नहीं हो रहा है? इस विषय पर आज आदरणीय सुरेंद्र मोहनजी की जन्मशताब्दी के अवसर पर आत्ममंथन होना चाहिए ऐसा मुझे लगता है.
और अब 92वें वर्ष के समाजवादी पार्टी के स्थापना पर हमारे ही लोग अलग-अलग पोस्ट लिखकर दावा कर रहे हैं कि, अमुक एक व्यक्ति महान है, जो पार्टी को आगे ले जाने के लिए उपयुक्त साबित होगा. और पहले के 92 वर्षों के दौरान जो हो गया, वह क्या था? क्या किया? क्यों किया? और इतनी बार फूट पड़ने के कारण क्या रहे? इसका मूल्यांकन किए बिना आप कहाँ पहुँचने वाले हैं? फिर वहीं घूम-फिरकर वापस आएँगे और ‘सुधरो या टूटो’ का खेल ही कबतक खेलते रहेंगे?
मेरी व्यक्तिगत राय है कि, एक ख़ास स्वभाव या प्रकृति के लोग अपने आप ही ऐसे संगठनों या कार्यक्रमों में शामिल हो जाते हैं. वहाँ इज़्म (विचारधारा) गौण हो जाता है. क्योंकि कितने लोग वह दर्शन पढ़कर, समझकर उस पार्टी या संगठन में शामिल होते हैं? इस पर मुझे सभी कम्युनिस्ट पार्टी और सोशलिस्ट पार्टी के लोगों को देखकर शक हो रहा है. इसके लिए कम्युनिस्ट पार्टी के संस्थापकों में से एक नेता, जो आपातकाल के समर्थन करने की वजह से पार्टी से निष्कासित किऐ गए थे . और “जयप्रकाश नारायण का आंदोलन सीआईए की शह पर चल रहा है” ऐसा कहते थे, आपातकालीन स्थिति में ही मुंबई में मुझे निश्चिंत होकर मिलने का अवसर मिला है. वे इंदिराजी के इतने अंधभक्त हो गए थे कि, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के संस्थापक रहे इस नेता को उनकी ही पार्टी के बहुसंख्यक लोगों ने “ऐतिहासिक ग़लती” करने का कहकर कम्युनिस्ट पार्टी से निकाल बाहर किया था. जिसके कारण उनका राजनीतिक करियर उनके जीवन के अंतिम चरण में समाप्त हो गया था. और गुमनामी में ही उनकी मृत्यु हो गई है. उन्होंने मुझे बताया था कि, उन्होंने ‘दास कैपिटल’ की जटिलता के कारण उसके पहले 50 पन्नों के अलावा उससे ज़्यादा पन्ने कभी नहीं पढ़े. और वे कम्युनिस्ट पार्टी के संस्थापकों में से एक थे. उसी तरह समाजवादी पार्टी में कितने लोग समाजवादी दर्शन पढ़कर समाजवादी पार्टी या सोशलिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया की सदस्यता स्वीकार करते हैं ? मुझसे आम आदमी पार्टी की स्थापना के बाद उसमें शामिल होने वाले कुछ लोगों ने पूछा था कि, “स्वदेशी या स्वावलंबन तथा सत्याग्रह के लिए कौन सा साहित्य पढ़ना चाहिए?” कानू सान्याल की ‘फ़र्स्ट नक्सल’ नाम की सेज प्रकाशन द्वारा छापी गई जीवनी मैंने हाल ही में पढ़ी है. और उनका नक्सल आंदोलन का सफ़र देखकर लगता है कि, ये लोग भी फूट के मामले में समाजवादियों के ही भाई-बंद लगते हैं. 23 मार्च 2010 में कानूबाबू द्वारा आत्महत्या करने से पहले तक फूट का खेल चलता ही रहा है. और मतभेद देखकर लगता है कि, इतने समर्पण की भावना रखने वालों की बुद्धि को क्या हो गया है? इसलिए देश एकदम बुद्धिहीन लोगों के हाथों में चला गया है , और हमारे अपने बुद्धिमान मित्र केवल चर्चा की बाल की खाल उधेड़ने का ही काम आज भी कर रहे हैं. कम-से-कम सुरेंद्र मोहनजी की जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में जमीनी स्तर पर आकर चिंतन – मनन करना ही सुरेंद्र जी को सही श्रध्दांजली हो सकती है.
समाजवादियों का तो भारतीय स्वतंत्रता संग्राम से लेकर ‘जबरन ज्योत’, “पिछड़ा पावे सौ में साठ” के इस बहुजन दर्शन से समतावादी समाज बनाने तक भारतीय राजनीति में बहुत बड़ा योगदान रहा है. जो आज संघ परिवार ‘मनुस्मृति’ और ‘एकचालकानुवर्तित्व’ व फ़ासीवादी विचारधारा को स्थापित करने वालों की मदद करता है. उनकी मदद करने वाले समाजवादी जॉर्ज फ़र्नांडिस, रामविलास पासवान, नीतीश कुमार ये समाजवादी विचारधारा की बची-खुची साख धूल में मिलाते आए हैं. वैसे देखा जाए तो आपातकाल के अंतिम चरण में जब जनता पार्टी की स्थापना की तैयारी चल रही थी, तब यही तर्क दिया जा रहा था कि इंसान बदलता है. यह विश्वास हो तो आरएसएस और उसका राजनीतिक मोर्चा जनसंघ भी जयप्रकाश नारायण के बिहार आंदोलन में शामिल होने के बाद काफ़ी बदल गया है. और इसलिए जनसंघ और समाजवादी पार्टी को मिलाकर एक ही पार्टी बननी चाहिए. इस तरह के अंधविश्वास का मैं उस समय भी विरोध कर रहा था. और आश्चर्य की बात यह है कि जॉर्ज फ़र्नांडिस और मधु लिमये भी जनसंघ के साथ एक पार्टी बनाने के ख़िलाफ़ थे. उस समय जार्ज फर्नाडिस समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर विराजमान थे. और बड़ौदा डायनामाइट के आरोप के तहत तिहाड़ जेल में बंद थे. और मैं भी अमरावती जेल से उसी डायनामाइट के आरोप में गिरफ़्तार होने के दौरान अत्यंत स्पष्ट रूप से एस. एम. जोशीजी को कहा था कि, “आपको श्रीमती इंदिरा गांधीजी ने आपातकाल में जेल में न डालने के कारण आपको पता नहीं है कि, हम सभी एकसाथ पिछले डेढ़ साल से जेल में आएदिन की बातचीत से देखकर आपको बता रहा हूँ कि आप या जयप्रकाश नारायण कह रहे हैं कि” आदमी बदलता है” लेकिन जनसंघ या उनकी मातृसंस्था आरएसएस में ज़रा सा भी बदलाव नहीं आया है. उन्होंने बैरिस्टर विनायक दामोदर सावरकर जैसी ही युद्धनीति के रूप में अपने को जेल से बाहर आने के लिए माफी मांगने की रणनीति बनाई है और माफीनामोपर हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है जिसका हम लोग विरोध कर रहे हैं. और उसके बाद भी वे ‘गांधीवादी समाजवादी’ होने का मुखौटा पहनकर पाखंड कर रहे हैं. और आज हम देख ही रहे हैं कि भाजपा कौन सा समाजवादी एजेंडा लागू कर रही है ? नरेंद्र मोदी लगभग पूरा देश बेच रहे हैं. और नीतीश बाबू सचमुच भ्रम का शिकार हुए हैं. या बिहार के मैदान में भाजपा को लाकर धूल चटाने की यह उनकी रणनीति है? क्योंकि कुछ समाजवादी अभी भी उनके साथ हैं, इसलिए मुझे ऐसा लगता है. ये लोग कभी किसी ज़माने में समाजवादी रहे होंगे इस बारे में ही संदेह होने लगता है. और इसके बावजूद हमारे कुछ साथियों को उनसे काफ़ी उम्मीदें दिखती हैं. क्या यह समाजवाद का दर्शन जानने, समझने वाले लोगों का ही असली लक्षण है?
शायद व्यक्तिगत अहंकार से भरे लोग इस पार्टी में शुरुआत से ही एक चुंबक की तरह खींचे चले आए हैं. वैसे देखा जाए तो 1934 से ही इस पार्टी में ‘अहं’ की बीमारी से ग्रस्त लोगों की भीड़ रही है. और आज भी है. और इसलिए समाजवादी पार्टी का सपना देखना तो ठीक है, लेकिन उसे ज़मीन पर उतारने के लिए जो करना चाहिए था वह समाजवादियों ने कभी न करने के कारण आज तक वह संभव नहीं हो सका. इस वर्ष हम आदरणीय सुरेंद्र मोहनजी की जन्मशताब्दी मना रहे हैं. इस अवसर पर मैंने अपने स्तर पर समाजवादी आंदोलन का जायज़ा लेने की कोशिश की है. आप में से किसी की भी भावनाएँ आहत करने का इरादा नहीं है. इस बारे में कोई संदेह न हो यही उम्मीद अंत में व्यक्त करता हूँ. और आदरणीय सुरेंन्द्र मोहनजीं की जन्मशताब्दी के उपलक्ष्य में उनकी स्मृति को विनम्र अभिवादन करता हूँ.
Adv from Sponsors