तेल कंपनियां हर महीने एलपीजी सिलिंडर के दामों की समीक्षा करती हैं। हर राज्य में टैक्स अलग-अलग होता है और इसके हिसाब से एलपीजी के दामों में अंतर होता है। देश की ऑइल मार्केटिंग कंपनियों ने 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी रसोई गैस सिलिंडर की कीमतों में 25 रुपये का इजाफा किया है। वहीं 19 किलोग्राम कमर्शियल गैस सिलिंडर के दाम में 75 रुपये का इजाफा हुआ है।

15 दिनों में ही 50 रुपए महंगा हुआ सिलेंडर
इससे पहले 17 अगस्त को रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 25 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी। यानी 15 दिन में ही गैर-सब्सिडी वाला सिलेंडर 50 रुपए महंगा हो चुका है।

   महीना                          दिल्ली                   कोलकाता                    मुंबई                   चेन्नई

1 सितंबर 884.50 911.00 884.50 900.50
18 अगस्त 859.50 886.00 859.50 875.50
1 जुलाई 834.50 861.00 834.50 850.00
1 मई 809.00 835.50 809.00 825.00
1 मार्च 819.00 845.50 819.00 835.00
25 फरवरी 794.00 820.50 794.00 810.00
15 फरवरी 769.00 795.50 769.00 785.00
4 फरवरी 719.00 745.50 719.00 735.00
1 जनवरी 694.00 720.50 694.00 710.00

 

2021 में 190.50 रुपए महंगा हुआ गैस सिलेंडर
दिल्ली में इस साल 1 जनवरी को LPG सिलेंडर की कीमत 694 रुपए थी। अब सिलेंडर की कीमत 884.5 रुपए है। यानी कि जनवरी से अब तक 190.50 रुपए घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं।

पहले सीएनजी और पीएनजी की बढ़ी थी कीमत 
हाल ही में देश में दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद के लोगों को सीएनजी और पीएनजी की बढ़ी कीमतों ने झटका दे दिया था। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने सीएनजी की कीमतों में वृद्धि की। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में अब सीएनजी की कीमत 45.20 रुपये प्रति किलोग्राम तो वहीं पीएनजी की कीमत 30.91 रुपये प्रति एससीएम है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में, सीएनजी की कीमत 50.90 रुपये प्रति किलोग्राम तो पीएनजी की कीमत 30.86 रुपये प्रति एससीएम है।

पिछले 7 सालों में गैस सिलेंडर की कीमत दोगुनी से ज्यादा हुई
पिछले 7 सालों में घरेलू गैस सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) की कीमत दोगुनी होकर 884.50 रुपए प्रति सिलेंडर हो गई है। 1 मार्च 2014 को 14.2 किलो के घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 410.5 रुपए थी जो अब 884.50 रुपए है।

19 किग्रा वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के नए दाम
दिल्ली में 19 किग्रा कमर्शियल गैस की कीमत 1693 रुपए है। कोलकाता में कमर्शियल गैस सिलेंडर का भाव 1,772 रुपए, मुंबई में 1,649 रुपए और चेन्नई में 1,831 रुपए प्रति सिलेंडर है।

Adv from Sponsors