मध्य प्रदेश के रायसेन में एक पूत कपूत बन गया उसने अपने ही हांथों से एक ही झटके में पूरे परिवार का खत्म कर दिया। वारदात बरेली थाने सेमरी गांव का है जहां एक बेटे ने पहले तो अपने मात पिता को कुल्हाड़ी से काट डाला फिर उन्हें गोली भी मार दी, और तो और उसने होने पत्नी की भी गोली मारकर हत्या कर दी। उस पर खून इस तरह सवार था की आरोपी ने अपने सात साल के बेटे की भी हत्या कोशिश की। उसे घायल हालत में भोपाल रेफर किया गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी जितेंद्र पुरवईया का किसी बात को लेकर पत्नी सुनीता से विवाद हो गया। इसके बाद आरोपी पत्नी को पीटने लगा। इस दौरान आरोपी के माता-पिता बीच बचाव में आए तो आरोपी ने सभी को पहले कुल्हाड़ी मारकर घायल किया। इसके बाद गोली मार दी। फरार होने से पहले उसने अपने सात साल के बेटे पर भी हमला किया। सभी को मरा समझ आरोपी घर से भाग गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी पर पहले भी कुछ मामले दर्ज हैं।

घटना की जानकारी लोगों को उस वक्त लगी जब गोली चलने की आवाज के बाद आस-पास के लोग वहां पहुंचे तो तीनों के शव घर में पड़े हुए थे। आरोपी के बेटे की सांस चल रही थी। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घायल मासूम को अस्पताल भेजा।

Adv from Sponsors