Photo Credit : Prabhat Pandey

नई दिल्ली, (विनीत सिंह) : नोएडा के सेक्टर 11 की एफ 55 excel greentech private लिमिटेड नामक कम्पनी की बिल्डिंग में भीषण आग लग गयी है. यह आग इतनी भीषण थी कि इसमें पूरी बिल्डिंग ही जलकर राख हो गयी. जिस कम्पनी की बिल्डिंग में आग लगी है यहाँ पर स्पोर्ट्स का सामान बनाया जाता है.

इस आग में लाखो रूपये की कीमत का सामान जलकर राख हो गया है. आग को बुझाने के लिए मौके पर लगभग एक दर्जन दमकल की गाड़ियाँ मौजूद थीं साथ ही दो क्रेनों को भी यहाँ पर बुलाया गया था. इस आग में झुलसने से 6 लोगों की मौत हो गयी है.

इस आग पर काबू पाना काफी मुश्किल हो रहा था. अगर तुरंत दमकल की गाड़ियाँ मौके पर नहीं पहुँचती तो आस पास मौजूद बिल्डिंग्स पर भी खतरा मंडराने लगता।

अभी इस आग की कोई निश्चित वजह सामने नहीं आई है लेकिन कुछ लोगों के मुताबिक यह आग शोर्ट सर्किट की वजह से लगी थी.

बिल्डिंग की आग इतनी भीषण थी कि इसकी लपटें कई सौ मीटर दूर से भी महसूस की जाने लगीं थी. आग की सूचना के बाद मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ भी जमा हो गयी थी.

इस दौरान दमकल कर्मी लगातार आग को बुझाने के लिए मशक्कत करते हुए नज़र आये. जिस बिल्डिंग में आग लगी है उसका निर्माण हाल ही में किया गया था. अब आग बुझने के बाद ही इसके कारणों का पता चल सकेगा.













