नक्‍सलियों का आतंक फ़िलहाल रुकता नहीं दिख रहा है। सैंड़कों की संख्या में आए नक्सलियों ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के दफ्तर को बम धमाका कर उड़ा दिया है। नक्‍सलियों ने इससे पहले पलामू के बीजेपी दफ्तर को निशाना बनाया था। इस बार उनके निशाने पर खूंटी संसदीय क्षेत्र के खरसावां में बीजेपी के दफ्तर उनके निशाने पर था।

बताया जा रहा है कि, गुरुवार रात करीब एक बजे यह बम विस्फोट किया गया। खरसावां के चांदनी चौक स्थित भाजपा कार्यालय को उड़ाने के बाद वहां नक्‍सली पोस्‍टर भी छोड़े गए हैं। जिसमें वोट बहिष्‍कार की धमकी दी गई है।

Arjun Munda office

दूसरी तरफ महाराष्ट्र के गढ़चिरौली के बाद गया के बाराचट्टी थाना क्षेत्र के घोर नक्सल प्रभवित भोगताडीह जैगीर गांव के समीप बुधवार की रात भाकपा माओवादियों की टीम ने सड़क निर्माण कार्य मे लगे 4 वाहनों में आग लगा दिया। 30 की संख्या में रहे हथियारबन्द नक्सलियों ने तीन जेसीबी मशीन और एक ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया। घटना का कारण लेवी से जुड़ा बताया जा रहा है। यहां आरईओ की ओर से तीन किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण पिछले 2 महीने से कराया जा रहा था।

घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल पैदा हो गया है।पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घटना से पहले निर्माण कार्यस्थल पर कई बार पेट्रोलिंग की गई थी। ठिकेदार को भी अलर्ट किया गया था।पिछले दिनों इलाके के तिलेटण्ड गांव के राज कुमार सिंह भोगता को पकडकर नक्सलियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना की सूचना के बाद ट्रेनी आईपीएस अधिकारी स्वर्ण प्रभात एसएसबी जबानों के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर मामले को देखा। आसपास के इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

Adv from Sponsors