चक्रवात फोनी ओडिशा के पुरी तट तक पहुंच गया है। इस समय 175 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल रही हैऔर बारिश भी हो रही है। चक्रवात फानी से सुरक्षा के इंतजामों में जुटी ओडिशा सरकार ने 11 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया है। सरकार ने लोगों से शुक्रवार को घरों में ही रहने की सलाह दी है।

तूफान में उखड़े पेड़ों को हटाया जा रहा है. NDRF की टीम युद्ध स्तर पर काम कर रही है.


ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने लोगों से अपील की है कि वे इस दौरान घरों के अंदर ही रहें। उन्होंने कहा कि लोगों की सुरक्षा के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं। दूसरी तरफ, राज्य के मुख्य सचिव ने कहा कि तूफान के टकराने की पूरी प्रक्रिया चार-पांच घंटे की होगी। आपको बता दें कि वर्ष 1999 के सुपर साइक्लोन के बाद साइक्लोन फानी अब तक का सबसे खतरनाक तूफान माना जा रहा है।

सुरक्षित जगह पहुंचाए गए 11 लाख लोग
तटीय ओडिशा में चक्रवात फोनी की वजह से बारिश और तेज हवाएं चलने के बीच राज्य सरकार ने 11 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा और लोगों से शुक्रवार को घरों में रहने की सलाह दी। यह तूफान पुरी के पास सुबह साढ़े नौ बजे दस्तक देगा।

फानी तूफान के लिए अगल-अलग संस्थाओं से हेल्प लाइन नंबर जारी किए गए हैं। भारतीय रेलवे ने भी हेल्प लाइन नंबर जारी किया है।

गृह मंत्रालय हेल्पलाइन नंबर- 1938

एनडीआरएफ हेल्पलाइन नंबर- 0111078

ओडिशा आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर- +91674253417

30 जिलों के हेल्पलाइन नंबर

अनुगुल- 06764-230980

बालासोर- 06782-262286/262647

बारागढ़- 06646-232112

बलांगिर- 06652- 232452/230969

बौध- 06841-222023

कटक- 0671- 2507842/9337419494

देवगढ़- 06641-226842

ढेंकनाल- 06762- 226507/221376

गजपति- 06815-222942

गंजम- 06811-263978

जगतसिंहपुर- 066724- 220368

जजपुर- 06728- 222648

झरसुगुडा- 06645-272902/271692

कालाहांडी-06670- 230455

कंधमाल- 06842- 253650

केंद्रपड़ा- 06727- 272803

केंदुझर-06766-255437

खुरदा- 06755-220002

कोरापट- 06852-251381

मलकानगिरि-06861-230442, 31372

मयूर भंज- 06792-252759

नवरंगपुर- 06858-222434

नयागढ़- 06753-252978

नुआपाड़ा- 06678-225357

पुरी- 06752-223237

रायगढ़- 06856-224962/24082

संबलपुर- 06663- 220362

सोनपुर- 06654-220362

सुंदरगढ़-06622-272233

रेलवे हेल्पलाइन नंबर-

भुवनेश्वर- 0674-2303060, 2301525, 2301625

खुरदा रोड- 0674-2490010, 2492511, 2492611

संभलुपुर- 0663- 2532230, 2533037, 2532302

विशाखापट्टनम- 0891- 2746255,1072

पुरी- 06752-225922

भद्रक- 06784-230827

कटक- 0671-2201865

भैरमपुर-0680-2229632

Adv from Sponsors