भोपाल। खंडवा लोकसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे पास आती जा रही है दोनों ही प्रमुख राजनीतिक पार्टियां जीत के लिए अपने-अपने समीकरणों को साधने में जुट गई हैं। जिसमें जातिगत समीकरण प्रमुख है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने खंडवा लोकसभा उपचुनाव के प्रत्याशी राज नारायण सिंह के समर्थन में अतवास मे एक सभा को संबोधित किया और कांग्रेस को प्रचंड बहुमतो से जिताने की अपील क्षेत्रवासियों से की। इस मौके पर कांग्रेस प्रत्याशी राज नारायण सिंह ने भी सभा को संबोधित किया और बताया कि अगर इस क्षेत्र से कांग्रेस को विजयश्री प्राप्त होती है तो क्षेत्र का चौतरफा विकास गति से किया जाएगा। जिसको लेकर कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं से चर्चा हो चुकी है।

वहीं दूसरी ओर सतवास में आयोजित अल्पसंख्यक सम्मान समारोह में कांग्रेस के अल्पसंख्यक कांग्रेस मध्य प्रदेश के अध्यक्ष मुजीब कुरैशी ने भी अल्पसंख्यकों को संबोधित किया और कांग्रेस को जिताने के लिए कमर कसने का आह्वान किया और बताया कि किस तरह बूथ लेवल पर कांग्रेस को अपनी रणनीति बनाना है और कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में लोगों को वोट डालने के लिए राजी करना है।

अल्पसंख्यक सम्मान समारोह में पधारे मुजीब कुरैशी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश कांगे्रस महामंत्री शौकत हुसैन, विशेष अतिथि अल्पसंख्यक कांगे्रस जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) मो.शेरखान, पूर्व जिलाध्यक्ष वहीद सदर, कन्नौद जनपद पंचायत अध्यक्ष ओम पटेल थे। कार्यक्रम में पीसीसी सदस्य मध्यप्रदेश मनोज होलानी, जिला पंचायत सदस्य रमजान भाई, युवा कांगे्रस प्रदेश सचिव अकरम खान, सतवास नगर अध्यक्ष विजयसिंह गौड,सलीम भाई, रघु भाई, सजी हाशमी, सलिम पठान आदि उपस्थित थे। अंत मेंं आभार सतवास ब्लाक अध्यक्ष इरफान खान बनारसी ने माना।

Adv from Sponsors