नयी दिल्ली: दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल ने पश्चिमी दिल्ली के हरी नगर में स्टाफ क्वार्टर में अपनी सर्विस पिस्तौल से खुद को गोली मारकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मृतक सतीश कुमार (50) विकासपुरी पुलिस स्टेशन में तैनात था। एक अधिकारी ने बताया कि स्टाफ क्वार्टर की चौथी मंजिल पर क्वार्टर संख्या 406 में रविवार रात को यह घटना हुई।

उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर पहुंचने पर पुलिस ने कुमार के शरीर के बाईं ओर की कनपटी पर बंदूक की एक गोली के घाव और दाहिने कान के ऊपर एक जख्म पाया।

अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल से चार कारतूस के साथ एक सर्विस पिस्तौल बरामद किया गया।

उन्होंने बताया कि शव को जांच के लिए दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल भेज दिया गया।

Adv from Sponsors