मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के अवधपुरी इलाके में पुलिस के एक उपाधीक्षक की उनके एक परिचित व्यक्ति ने घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी। डीएसपी गोरेलाल अहिरवार पुलिस हेडक्वॉर्टर में सीआईडी शाखा में तैनात थे। बताया जा रहा है ये पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा दिखाई दे रहा है। जिस शख्स ने उन्हें गोली मारी है वो उनका जानने वाला है और आरोपी उनकी बेटी का फेसबुक फ्रेंड भी है। पुलिस ने देर रात आरोपी हिमांशु सिंह को विदिशा से गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस महानिरीक्षक जयदीप प्रसाद ने बताया कि, डीएसपी गोरेलाल अहिरवार की हार्ट सर्जरी हुई थी, जिसके बाद से ही वो सिक लीव पर चल रहे थे। बुधवार शाम करीब 7:15 बजे आरोपी हिमांशु सिंह उनके घर पहुंचा था। हिमांशु के पास पहले से अपने साथ बन्दुक लेकर आया था, वहीँ घर पर उसका डीएसपी और अहिरवार का किसी बात को लेकर झगड़ा शुरू और अचानक आरोपी ने उन्हें गोल मार दी। गोरेलाल अहिरवार को छाती पर गोली लगी उसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गयी।

Firing on DSP Gorelal Ahirwar

बताया जा रहा है कि, आरोपी हिमांशु ने जब डीएसपी से बहस शुरू की तो उनका परिवार भी वहीं था। जब आरोपी ज़ोर ज़ोर से चिल्ला रहा था तब अहिरवार की बेटी डाॅ अनीता चौधरी ने उसे टोका और जाने के लिए कहा। इसके बाद हिमांशु बाहर गया और तुरंत लौटकर अहिरवार के पेट पर गोली चला दी। इसके बाद वह फरार हो गया। घर पर अहिरवार के अलावा उनकी बेटी डाॅ अनीता और बहू राखी मौजूद थीं।

पिता को गोली लगते ही अहिरवार का परिवार चीख-पुकार करने लगा तब तक आस पास के लोग भी जमा हो गए। पड़ोसियों और बेटा संतोष चौधरी की मदद से उन्हें नर्मदा अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस सूत्रों की मानें तो ये पूरा मामला आरोपी हिमांशु की माँ अर्चना सिंह से जुड़ा लग रहा है। आरोपी की माँ हिमांशु की मां अर्चना सिंह पुलिस में हवलदार हैं। वे नेहरू नगर पुलिस लाइन में रहती हैं।

Adv from Sponsors