देश की राजधानी दिल्ली में महिलाएं कितनी सुरक्षित हैं इसकी गवाही देता है शहर के दो अलग अलग इलाके से आए ये दो वीडियो। जिसने भी इन वीडियो को देखा उसकी रूह तक कांप गई की कैसे राजधानी में बदमाश गुंडे बेख़ौफ़ हैं और पुलिस हाथ  पर हाथ धरे बैठी है। वीडियो दिल्ली के इंद्रपुरी इलाके का है और इस वीडियो में एक बाइक सवार दो लोग सरेआम एक महिला से लूट को अंजाम दे रहे हैं। और जब महिला ने उन गुंडों का विरोध किया तो उसके साथ बेरहमी से मारपीट भी की गई।

तो अगली बार आप या आपके घर से कोई महिला अकेले सुबह सैर पर निकल रही है तो इस वीडियो को याद करिये और शरीर पर किसी तरह का कोई सोना डालकर नहीं जाइए। रोंगटे खड़े कर देने वाला ये वीडियो 13 मई यानी सोमवार का है। लेकिन इसका सीसीटीवी फुटेज अब सामने आया है। देखिये कैसे इस वीडियो में एक अकेली महिला के साथ दो लोगों ने मिलकर खुले आम लूटपाट की और फरार हो गए।

वीडियो में दिखाई दे रहा है की लाल टी शर्त में एक महिला सुबह सैर पर निकलीं है और उनके पीछे एक बाइक पर सवार दो लोग मंडरा रहे हैं। महिला जब आगे बढ़ रही होती है तो वहीं बाइक सवार एक शख्स उतरता है और दौड़कर महिला को पीछे गर्दन से पकड़ लेता है। फिर वह महिला की चेन छीनने की कोशिश करता है। महिला उससे अपने आप को बचाना चाहती है और उसका विरोध भी करती है। तभी बाइक सवार उसका साथी आसपास मंडराने लगता है। जबकि दूसरा बदमाश महिला से चेन छीनने के चक्कर में उसे नीचे गिरा देता है।

गिरने के बाद वह महिला से चेन खींचने की कोशिश करता है। छीना-झपटी का यह दौर चंद पल चलता है। हालांकि अब दोनों एक कार के पीछे होने की वजह से दिखते नहीं हैं लेकिन बीच-बीच में वीडियो में समझ आता है कि महिला चेन बचाने की कोशिश कर रही है और वह बदमाश उसका चेन खींच रहा है। आखिरकार महिला पर वो बदमाश भारी पड़ता है और चेन लेकर अपने साथी की बाइक पर सवार होकर भाग जाता है।

बदमाशों के जाने के बाद एक शख्स गुलाबी टी-शर्ट में महिला के पास आते देखा जा सकता है। वीडियो में एक कुत्ता और एक अन्य महिला भी पीड़िता के पास आती देखी जा सकती है। यह वीडियो देखकर किसी को भी सिहरन हो सकती है और बदमाश किस तरह अपनी गुंडागर्दी को अंजाम देते हैं ये भी देखा जा सकता है।

मॉडल टाऊन इलाके में दिन दहाड़े कैसे बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया

ठीकल इसी तर्ज पर बदमाशों ने गाजियाबाद के कोतवाली थाना क्षेत्र के मॉडल टाउन इलाके में बदमाश ने डॉक्टर हिमांशू नामक व्यक्ति के गले से सोने की चेन लूटी और बड़े ही आराम से लुटेरा चेन लूटकर फरार हो गया। चेन स्नैचिंग की ये घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बताया जा रहा है कि पहले पुलिस ने मुकदमा लिखने से मना किया लेकिन सीसीटीवी देखने के बाद पीड़ित का मुकदमा लिखा गया। पुलिस फुटेज के आधार पर जांच में जुट गई है।

Adv from Sponsors