flood-bihar

नई दिल्ली। उत्तर भारत में बाढ़ भयानक रुप लेती जा रही है। बिहार में तो हालात बहुत खराब हो चुके हैं। नेपाल में हुई मूसलाधार बारिश की वजह से मोतिहारी में पानी खतरे के निशान को क्रॉस कर चुका है। कई गांवों में बाढ़ का पानी घुस चुका है। बाढ़ की वजह से बिहार में अब तक 72 लोगों की जान जा चुकी है और इसके पानी से करीब 74 लाख लोग घिरे हुए हैं।

बाढ़ से प्रभावित हैं ये जिले

बिहार में आई बाढ़ से किशनगंज, अररिया, कटिहार, पूर्णिया, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, दरभंगा, सीतामढ़ी, शिवहर, गोपालगंज, मधुमेरा और सुपौल बुरी तरीके से प्रभावित हैं। यहां कई गांव जलमग्न हो चुके हैं।

सरकार क्या कर रही है

बिहार सरकार के तरफ से बाढ़ में घिरे लोगों को सुरक्षित निकाले जाने का काम किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक 2.74 लाख लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा चुका है। सरकार ने करीब 504 राहत शिविरों की व्यवस्था की है जहां 1.16 लाख लोग शरण लिए हुए हैं। सीएम नीतीश ने पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं। उधर केंद्र सरकार भी मदद का आश्वासन दे रही है।

 

Adv from Sponsors