भोपाल की लाइफ लाइन कहे जाने वाले बड़ा तालाब ने अपने अधिकतम स्तर 1666.8 के नजदीक पहुंचने की दौड़ लगा दी है। पिछले दो दिनों से लगातार हो रही झमाझम बारिश ने तालाब को 1666.2 मीटर तक भर दिया है। जिसके बाद शनिवार सुबह भदभदा का गेट नंबर पांच खोलना पड़ा। लगातार बारिश ने जहां शहर की निचली बस्तियों को जल मग्न कर दिया है, वहीं आम जन जीवन को भी अस्त व्यस्त कर दिया है। निगम कमिश्नर ने अधिकारियों के साथ भदभदा पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। जिसके बाद गेट खोलने की प्रक्रिया पूरी की गई।

खान आशु,भोपाल ब्युरो

 

 

Adv from Sponsors