भोपाल। ऑल इंडिया जमीयत उलेमा हिन्द के उपाध्यक्ष मौलाना मुफ़्ती अब्दुर्रज़्ज़ाक़ खान साहब का कल रात 10.30 बजे लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह लगभग 95 वर्ष के थे। हज़रत के जनाज़े की नमाज आज दोपहर 2 बजे इक़बाल मैदान में अदा की जाएगी और बड़े बाग क़ब्रिस्तान में दफ़्न किया जाएगा।

मुफ़्ती साहब अपने पीछे एक भरा पूरा ख़ानदान छोड़ कर गए हैं।पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि हजरत कई प्रकार की बीमारियों से लड़ते हुए कल रात अंतिम सांस ली। मुफ़्ती साहब के करीबी और जमीयत मध्यप्रदेश के प्रवक्ता, नूरूल्लाह यूसुफ़ जई ने बताया कि मुफ़्ती साहब को सभी धर्मों के लोगों में बड़ी इज़्ज़त की निगाह से देखा जाता था। उन्होंने कहा कि रज़्ज़ाक़ साहब देश और प्रदेश की कई संस्थाओं के सदस्य के रूप में अपनी सेवाएँ दे चुके हैं।

उनकी गिनती देश के बड़े धार्मिक विद्वानों में होती थी। भोपाल ही नहीं बल्कि पुरे मध्यप्रदेश तथा देश के इस्लामिक विद्वान उनकी संस्था को मस्जिद एवं मदरसा तर्जुमे वाली के नाम से जानते हैं।मुफ़्ती साहब के छोटे बेटे मौलाना मोहम्मद अहमद साहब मदरसे की ज़िम्मेदारी सँभालते हैं।

Adv from Sponsors