नई दिल्ली, (विनीत सिंह) : समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान और विवादों का चोली दामन साथ है. आजम खान अक्सर ऐसा कुछ कह जाते हैं जो उनको विवादों में घेर लेता है. इस बार भी आजम खान ने ऐसा ही कुछ कह कर एक नए विवाद को जन्म दे दिया है.

इस बार आजम खान ने मुसलामानों को लेकर विवादित बयान दिया है जिसमें वो खुद ही फंसते नज़र आ रहे हैं. दरअसल इलाहाबाद की चुनावी रैली के दौरान आजम ने कहा कि मुस्लिम इस वजह से ज्यादा बच्चे पैदा करता है क्योंकि वो बेरोजगार है।

आजम खान ने कहा की बोले “मुस्लिम बेरोजगार हैं और इसीलिए वो ज़्यादा बच्चे पैदा करते हैं. उनके पास कोई काम नहीं है।” आजम के इस बयान के बाद उनकी कड़ी आलोचना की जा रही है.

आजम ने बोला की अगर मुसलामानों को रोज़गार दे दिया जाए तो वो अधिक बच्चे पैदा नहीं करेंगे. चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मुसलामानों को लेकर दिए गए बयान पर आजम खान की जमकर आलोचना हो रही है.

Adv from Sponsors