american couple got married in toilet

किसी भी शख्स की जिंदगी में ऐसे कई मौके आते हैं जिन्हें ख़ास बनाने के लिए लोग कुछ भी कर गुज़रते हैं. इन्हीं मौके में से एक है शादी जिसे खास बनाने के लिए लोग अच्छे-खासे पैसे खर्च करते हैं और अपनी मनपसंद लोकेशन पर शादी करते हैं और फोटोग्राफी भी करवाते हैं जिससे जिंदगी भर ये यादें कैद हो सकें. लेकिन अब हम आपको एक ऐसे कपल से मिलवाने का रहे हैं जिन्होंने टॉयलेट में अपनी शादी रचाकर दुनिया को हैरत में दाल दिया है.

अजीबो-गरीब शादी का यह मामला अमेरिका के न्यूजर्सी का है जहाँ पर दूल्हा-दुल्हन के सामने ऐसी परिस्थिति आ गयी कि उन्हें अदालत के टॉयलेट में ही शादी करनी पड़ी. इस शादी में ब्रायन और मारिया शूज़ मॉनमाउथ काउंटी कोर्टहाउस में अपनी शादी के लिए फैमिली और दोस्तों के साथ इकट्ठे हुए थे. सब ठीक ही चल रहा था कि अचानक दूल्हे ब्रायन की मां को अस्थमा अटैक आ गया.

इसके बाद दूल्हे की मां को टॉयलेट में ले जाया गया और उन्हें ऑक्सीजन देनी शुरू की गयी. मां की हालत काफी खराब थी लेकिन अगर यह शादी ना होती तो इस कपल को अगले मैरिज लाइसेंस के लिए 45 दिन का इंतजार करना पड़ता, और यही वजह थी कि इस कपल ने टॉयलेट में ही शादी रचाने का फैसला कर लिया और दुनिया की नज़रों में ये स्टार बन गये.

Read Also: ऐसा रोड एक्सीडेंट कि बिल्डिंग में ही जा घुसी कार

दूल्हे की मां अपनी खराब हालत की वजह से टॉयलेट से बाहर नहीं आ पा रही थी तो इस कपल ने अपनी मां की मौजूदगी में ही शादी रचा डाली. कपल के इस फैसले को दुनिया भर में खूब सराहा जा रहा है और इसी वजह से ये काफी फेमस भी हो गये हैं.

Adv from Sponsors