aap

नई दिल्ली (ब्यूरो, चौथी दुनिया)। आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में संजय सिंह अपनी पार्टी के साथियों का मजाक बनाते हुए दिखाई दे रही है। वीडियो में संजय सिंह के अलावा राघव चड्ढा और दीपक वाजपेयी भी नजर आ रहे हैं।

वायरल वीडियो में वो आप नेता एच फुल्का और भगवंत मान का मजाक उड़ा रहे थे। उन्होने कहा कि भगवंत मान अपनी रैलियों में कुर्सी पर खड़े होकर लोगों से पूछते हैं कि उन्हे मुख्यमंत्री बनना चाहिए या नहीं। वीडियो में उन्होने कहा कि जलालाबाद सीट से भगवंत मान 50 हजार सीट से ज्यादा लग रहे हैं। इसलिए ऐसा माना जा रहा है कि ये वीडियो नतीजों से पहले का है।

AAP ने पेश की सफाई

संजय सिंह के इस वीडियो पर पार्टी ने प्रतिक्रिया जारी करते हुए कहा कि ये वीडियो पंजाब में मतदान के दिन का है। और पार्टी हल्के मूड में मतदान प्रक्रिया खत्म होने के बाद कर रही थी।

Video Deleted by uploader

Adv from Sponsors