मुंबई के तिलक नगर रेलवे स्टेशन पर रेलवे कर्मचारी और उसके परिजनों ने अवैध पार्किंग का विरोध करने पर महाराष्ट्र सुरक्षा बल के एक जवान की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट की ये पूरी वारदात स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में क़ैद हो गई है। वीडियो फुटेज सामने आने के बाद मुंबई पुलिस ने मारपीट करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

मामले की तफ्तीश कर रही मुंबई पुलिस के मुताबिक, तिलक नगर रेलवे स्टेशन के बाहर महाराष्ट्र सुरक्षा बल का जवान शंकर मनोहर अवध (30) तैनात था। इसी बीच स्टेशन के बुकिंग टिकट के पास आरोपी अब्दुल कादिर अंसारी अपनी बाइक खड़ी कर रहा था। अवध ने उसे वहां बाइक खड़ा करने से रोका तो अब्दुल ने उसके साथ हाथापाई शुरु कर दी। इसके बाद उसका एक अन्य साथी अब्दुल अजीजा भी वहां आया और उसके साथ गालीगलौज करते हुए मारपीट करने लगा।

देखते ही देखते दोनों ने मिलकर सुरक्षा बल के जवान की पिटाई शुरू कर दी। दोनों आरोपी इस बात से बेखबर थे की उनकी हर हरकत टिकट काउंटर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो रह है। महाराष्ट्र सुरक्षाबल के जवान की पिटाई होते देख जब जीआरपी की महिला कॉन्स्टेबल ने दोनों आरोपियों को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने महिला कॉन्स्टेबल के साथ भी बदसलूखी की।

मामला दर्ज होने के बाद नेहरू नगर पुलिस ने दोनों आरोपियों को फुटेज के आधार पर गिरफ्तार कर जांच कर रही है।

देखें वीडियो :-

[KGVID]https://www.chauthiduniya.com/wp-content/uploads/20190520132826/WhatsApp-Video-2019-05-20-at-11.59.23.mp4[/KGVID]

 

Adv from Sponsors