भोपाल : कई बार आपकी छूती सी गलती आपके लिए जानलेवा साबित हो सकती है। और मौत से मज़ाक को कतई नहीं करना चाहिए। लेकिन भोपाल शहर में एक लड़के ने अपनी माशूका को इम्प्रेस करने के लिए जो किया उसने उसकी ज़िंदगी ही ले ली। बॉयफ्रेंड वीडियो कॉल के ज़रिये अपनी गर्लफ्रेंड को इंप्रेस करने के लिए फांसी कैसे लगाते हैं ये बता रहा था। लेकिन मज़ाक इतना भारी पड़ा की इस स्टंट को करते हुए उसे पता भी नहीं चला और उसने मजाक-मजाक में ही खुद की जान ले ली।

मामला मध्य प्रदेश के दतिया जिले का है जहां 21 वर्षीया युवक हितेश कुशवाहा व्हाट्सअप वीडियो कॉल पर फांसी लगाने के तरीके को गर्लफ्रेंड को बता रहा था। उसकी गर्लफ्रेंड ने उसे मन भी किया लेकिन वो नहीं माना। हितेश ने एक लंबे दुपट्टे को फंदा बनाकर अपने गर्दन के चारों तरफ लपेटा, प्लास्टिक की बाल्टी नीचे रखकर उस पर चढ़ गया और सीलिंग पंखे से लटक गया। उसी दौरान उसने अपना संतुलन खो दिया और बाल्टी उसके पैरों के नीचे से खिसक गई।

देखते ही देखते पंखे के लटक गया जिससे उसकी वहीं कुछ ही लमहों में मौत हो गई। और उसकी गर्लफ्रेंड चुप चाप वीडियो कॉल पर देखती रह गई और कुछ कर भी नहीं पाई। मृतक लड़के की पहचान हितेश कुशवाहा के रुप में हुई है। वह पूर्व नगर निगम पार्षद मानसिंह कुशवाहा का भतीजा बताया जाता है।

मृतक के परिवार वालों को जब इस बात का पता अगले दिन पता तब चला जब उन्होंने देखा कि काफी समय के बाद भी वह अपने कमरे से बाहर नहीं आय़ा है। जब उसके कमरे को बाहर से कई बार खटखटाया गया लेकिन इसके बाद भी कोई जवाब नहीं मिला तो परिजनों ने कमरे की खिड़की से अंदर झांका। अंदर का नजारा देखकर उनकी आंखें फटी की फटी रह गई। उन्होंने अपने बच्चे को पंखे से लटकता हुआ पाया। पुलिस को फौरन सूचिता किया गया। पुलिस ने मौके पर से मृतक के मोबाइल से दो वीडियो बरामद किया है जिसके बाद इस पूरे मामले का खुलासा हुआ।

Adv from Sponsors