yogi office

नई दिल्ली (ब्यूरो, चौथी दुनिया)। उत्तर प्रदेश की सीएम की जिम्मेदारी संभाल रहे योगी आदित्यनाथ हर दिन सुर्खियों में रहते हैं। उनके ताबड़तोड़ फैसलों में सबका साथ सबका विकास की झलक देखने को मिल रही है। हर स्तर पर उन्हे पसंद किया जा रहा है। खास बात ये है कि उनके फैसलों ने उनकी पुरानी छवि जिसमे वो एक कट्टर हिंदू मालूम पड़ते थे, काफी हद तक बदल रही है। छवि बदलने के पीछे उनके तीन बड़े कदम हैं। आइए नजर डालते हैं।

मुस्लिम लड़कियों का विवाह: योगी सरकार पर अब तक आरोप लगते रहे कि मुस्लिम विरोधी छवि के नेता हैं। लेकिन सत्ता में आते ही योगी ने शुरुआती दौर में जो कदम उठाए उनसे मुस्लिम में डर माहौल बना। लेकिन वक्त के साथ उन्होने मुस्लिमों के हित में भी फैसले लिए जिससे लोगों में थोड़ा सुकुन है। योगी सरकार ने फैसला किया है कि वो हर साल 100 मुस्लिम लड़कियों का निकाह कराएंगे। वो न सिर्फ निकाह कराएंगे बल्कि जरूरत के सामान भी मुहैया करवाएंगे। इसके अलावा मेहर राशि का इंतजाम भी करवाएंगे।

मदरसो का आधुनिकीकरण : योगी सरकार उत्तर प्रदेश में मदरसो को आधुनिक बनाने का मन बनाया है। जानकारी के मुताबिक सूबे की सरकार 19213 मदरसो का न सिर्फ आधुनिक बनाएंगे बल्कि उन्हे हिंदी, अंग्रेजी और विज्ञान पढ़ाने की भी तैयारी कर रहे हैं। इसके अलावा अब मदरसो के छात्रों को सीधे उनके अकाउंट में वजीफा देने की भी तैयारी की जा रही है।

त्रिपल तलाक का मुद्दा : त्रिपल तलाक का मुद्दा उत्तर प्रदेश में जमकर उठाया जा रहा है। इस मामले को लेकर मुस्लिम महिलाएं योगी सरकार पर ज्यादा भरोसा करने लगी हैं। हाल ही में ऐसा भी देखा गया है कि योगी के जनता दरबार में मुस्लिम महिलाओं की संख्या बढ़ी है।

Adv from Sponsors

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here