नई दिल्ली, (प्रवीण कुमार) : 15 अप्रैल 1912 इतिहास का वह काला दिन है जिसे शायद ही कोई ना जानता हो। समुद्री इतिहास की सबसे भीषण टाइटैनिक दुर्घटना जिसे आज लगभग सभी लोग जानते है। 15 अप्रैल 1912 को आरएमएस टाइटैनिक नाम का एक जहाज अटलांटिक महासागर में डूब गया था, जिसमें 15 सौ से भी अधिक लोगों ने अपनी जान गंवाई थी। टाइटैनिक अपने समय का सबसे महंगा और भव्य जहाज था। यह इंग्लैंड के साउथंप्टन से न्यूयॉर्क के सफर पर निकला था। टाइटैनिक काफी मजबूत था और उसमें सुरक्षा के बहुत सारे उपाय भी थे। इसके बावजूद वह अपनी पहली ही यात्रा में आइसबर्ग से टकराकर डूब गया। यह दुर्घटना 14 अप्रैल 1912 को रात 11:40 बजे पर हुई थी और 2:20 बजे जहाज समंदर में समा गया था। हालांकि टाइटैनिक पर एक कामयाब हॉलीवुड फिल्म भी बन चुकी है, फिर भी इससे जुड़े कई चौंकाने वाले फैक्ट्स है, जो शायद आपने पहले नहीं सुने होंगे।

आगे की स्लाइड्स में जानें टाईटैनिक से जुड़े तथ्य

Adv from Sponsors

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here