दिल्ली: इन दिनों हरियाणवी कलाकार सपना चौधरी की धूम राजनीति से लेकर पुलिस महकमे तक हो गई है। तभी तो जैसे ही उनके एल्बम के मशहूर सॉन्ग ‘तेरी आंख्या का यो काजल’ बजा दिल्ली पुलिस की महिला पुलिसकर्मी भी जमकर नाचीं। और तो और दिल्ली पुलिस की महिला आईपीएस बेनिता मैरी जेकर भी खुद को रोक नहीं पाईं और जमकर नाचीं।

ये सब दिल्ली पुलिस के कार्यक्रम के दौरान हुआ। अब उसी प्रोग्राम का वीडियो भी सामने आया है जिसमे कई पुलिस वाली स्टेज पर इसी गाने पर जमकर डांस कर रहीं हैं।

दरअसल 30 मार्च को दक्षिणी पश्चिमी दिल्ली में ऑल वुमन संपर्क सभा के तहत आयोजित ‘सुनो सहेली’ कार्यक्रम हुआ था। इस कार्यकर्म में कई महिला पुलिसकर्मियों भी मौजूद थीं। इसी कार्यकर्म में अचानक स्टेज पर सपना चौधरी का मशहूर सॉन्ग ‘तेरी आख्या का यो काजल’ बजने लगा। फिर क्या था गाने की धून सुनकर महिला पुलिसकर्मियों के कदम रुक नहीं पाए। धीरे धीरे स्टेज पर पहले एक दो पुलिसकर्मी पहुंची। फिर धीरे-धीरे और भी दिल्ली महिला पुलिसकर्मी स्टेज पर पहुंच गई और जमकर नाचने लगी।

तभी किसी महिला पुलिसकर्मी ने आईपीएस बेनिता मेरी जेकर का हाथ पकड़कर डांस करना शुरू किया तो हॉल में अलग ही समां बंध गया। आईपीएस के साथ साथ दर्जनों महिला पुलिसकर्मियों ने इसी गाने पर जमकर डांस किया। यह कार्यक्रम महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए था।

Adv from Sponsors