पुलवामा हमले के बाद देश बेहद चौकन्ना है। सुरक्षाबल भी कहीं कोई कोताही नहीं बरतना चाहते, जहाँ कहीं भी कोई संदिग्ध दिखाई दे रहा है उस पर फ़ौरन कार्यवाही कि जा रही है। इसी सख्ती का फायदा उठाकर एक पति ने अपनी पत्नी के क़त्ल कि खौफनाक साज़िश रच डाली। मामला पाकिस्तान और भारत कि सरहद से जुड़ा है। एक पाकिस्तानी युवक ने अपनी पत्नी को हमेशा के लिए रास्ते से हटाने के लिए जबरन बॉर्डर पार करा दी। जैसे ही महिला को भारतीय सुरक्षाबल ने रुकने को कहा वो घबरा कर भागने लगी। BSF को महिला संदिग्ध लगी और नहीं रुकने पर फायर कर दिया। रोशनी होने पर जब जवानों ने देखा तो महिला जख्मी मिली। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

महिला का इलाज अस्पताल में कराया जा रहा है। पूछताछ में घायल महिला ने अपना नाम गुलशन (32) ने बताया है। उसने बताया कि वो पाकिस्तानी आर्मी कैंप से आई है। वह सरहद से लगे पाक के गांव ताजपुरा की रहने वाली है। उसका हमेशा उसके पति से झगड़ा होता था बस उससे पीछा छुड़ाना चाहता था। रोज घर में लड़ाई-झगड़ा भी करता था। पति ने पाक आर्मी के कुछ जवानों से मिलीभगत कर मुझे जबरदस्ती भारतीय सीमा में धकेल दिया। अंधेरा होने के कारण उसे पता नहीं चला। 3 दिन पहले ही उसने उसे पाक जवानों के पास छोड़ दिया था।

वहीं, खुफिया एजेंसी भी इस पूरे मामले कि जांच जासूसी के एंगल से भी कर रही है।उन्हें शक है कि कहीं महिला को जासूसी के लिए तो नहीं भेजा गया था।

डीआईजी राजेश शर्मा ने बताया कि महिला का मानसिक संतुलन ठीक है। एक टूटा मोबाइल भी मिला है। इलाज होने के बाद डेरा बाबा नानक पुलिस महिला को कस्टडी में लेकर पूछताछ करेगी। उन्होंने बताया कि बटालियन 10 के तहत आने वाली बार्डर के पास महिला भारतीय सीमा में घुस आई थी। धुंध होने के कारण जवान उसे देख नहीं पाए। बीएसएफ को मानव बम का अंदेशा लगा, लिहाजा उन्होंने फायर कर दिया।

Adv from Sponsors