weird snake bites only those people who eat nonveg food

नई दिल्ली : दुनिया भर में सैकड़ों प्रजातियों के सांप पाए जाते हैं जिनमें से कुछ इतने ज़हरीले होता हैं की अगर इन्होने किसी को काट लिया तो उस शख्स का जिंदा बच पाना मुश्किल हो जाता है जबकि कुछ सांप ऐसे हैं जिनमें ज़हर ही नहीं होता है. लेकिन अब हम आपको एक ऐसे सांप के बारे में बताने जा रहे हैं जो सिर्फ मांस खाने वाले लोगों को ही अपना निशाना बनाता है.

जी हाँ हम जिस सांप के बारे में आपको बताने जा रहे हैं वह एक हैरतंगेज़ सांप है. इस सांप की ख़ास बात यह है कि यह सांप केवल मांस खाने वाले लोगों पर हमला करके उनको अपना निशाना बनाता है.

हाल ही में एक महिला इस सांप का शिकार बनी है. महिला को इस सांप ने काट लिया था लेकिन इस बारे में उसे तब पता चला जब उसके पैरों में दर्द उठाना शुरू हुआ. सांप का शिकार बनी महिला ने बताया कि वह मीट खरीदकर अपने घर जा रही थी तभी सांप ने उसे डस लिया. 57 साल की इस महिला का नाम पत्रिसिया बुल्लौक है जो अमेरिका के वूरसेस्टर शहर में रहती हैं.

जानकारी के मुताबिक महिला ने चिकन की थैली बाएं हाथ में पकड़ी हुई थी, और अपने घर जा रही थी तभी सांप ने आकर महिला के पैर में काट लिया। रिपोर्ट्स के अनुसार, सांप उस मीट की थैली को अपना निशाना बनाना चाहता था, लेकिन वह महिला के पैर से टकरा गया।

सांप काटने का शिकार हुई महिला ने बताया कि जब उसे साप ने काटा था उस दौरान ऐसा लगा जैसे कि उनके पैर में कोई कांच का टूकड़ा चूभ गया हो। जिसके बाद उनके पैरों में तेज जलन भी महसूस होने लग गई। महिला ने बताया कि इस घटना के दौरान उन्हें कुछ भी समझ नहीं आ रहा था।

Adv from Sponsors