Source- khabar State

नई दिल्ली (ब्यूरो, चौथी दुनिया)। यूपी पुलिस की बर्बरता की तस्वीर एक बार फिर देखने को मिला है। सहारनपुर में पुलिस ने एक युवक को जबरन गिरफ्तार किया। फिर उसकी पिटाई थाने में की। पुलिस की इस थर्ड डिग्री का वीडियो वायरल हो रहा है।

वीडियो में दिख रहा है कि पुलिस ने युवक को पट्टे से पीटा है।  वीडियो के सामने आने के बाद कोतवाल को सस्पेंड कर दिया गया है।  ये वीडयो जब उच्च अधिकारियों के संज्ञान में आया और सोशल मीडिया पर काफी वायरल होने लगा तो मजबूरन कोतवाल के खिलाफ एक्शन लेना पड़ा।

क्या है मामला

सहारनपुर मंडी कोतवाली में किसी लेन देने के मामले में प्रशांत गुप्ता नाम के युवा को थाने में लाया गया। पूछताछ के दौरान पट्टे से उसकी तगड़ी पिटाई की जाती है। कोतवाल का वीडियो थाने में ही किसी ने बना लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।

यूपी पुलिस की बर्बरता की तस्वीरें कुछ दिनों पहले भी देखने को मिली थी जब एक बुजुर्ग रिक्शे वाले के साथ एक पुलिस कर्मचारी अमानवीय व्यवहार करता दिखाई दे रहा था।

Adv from Sponsors