weird news man save kids life

इस समय दुनिया में ऐसे बहुत से लोग हैं जो मानते हैं कि इंसानियत का वजूद अब नहीं रह गया है लेकिन इस सब के बावजूद अभी भी हम लोगों को ऐसे सबूत मिलते हैं जिनसे ये बात साबित हो जाती है कि आज भी लोगों के दिलों में इंसानियत जिंदा है और इसका सबूत अभी हाल ही में देखने को मिला जब एक शख्स ने अपनी शादी के दिन एक डूबते हुए लड़के की जान बचाई.

बता दें कि सोशल मीडिया पर कुछ तसवीरें वायरल हो रही हैं जिनमें एक शख्स शादी की पोशाक पहने हुए बिना किसी बात की परवाह के पानी में कूद जाता है और एक बच्चे को बाहर निकाल कर ले आता है. इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि इस शख्स ने अपनी शादी के दिन इस बाचे को पानी में डूबने से बचा लिया.

Read Also: एक ऐसी मज़ार जहाँ फूल और चादर नहीं बल्कि चढ़ाई जाती हैं घड़ियाँ

अब इस तस्वीर में कितनी सच्चाई है यह बात तो हम नहीं जानते हैं लेकिन अगर इस तस्वीर में थोड़ी सी भी सच्चाई है तो आपको मान लेना चाहिए कि चाहे कितना भी समय बीत जाए लेकिन इस दुनिया से इंसानियत का वजूद नहीं मिटेगा. यह हम इंसानों के लिए एक राहत और सुकून की खबर है.

Adv from Sponsors