मुंगेर : जदयू के ललन सिंह को 335400, निलम देवी को मिले 235221 मत, ललन सिंह 100199 मतों से आगे चल रहे है.

सारण संसदीय सीट पर भाजपा प्रत्याशी राजीव प्रताप रूडी ने जमाया कब्जा. दोहरा शतक लगाते हुए राजद प्रत्याशी चंद्रिका राय को लगभग 1 लाख 26 हजार मतों के भारी अंतर से किया पराजित. अधिकारिक घोषणा बाकी.

महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सह तत्कालीन सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने भी दोहरा शतक लगाते हुए राजद प्रत्याशी सह पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के पुत्र रणधीर कुमार सिंह को लगभग 2 लाख 20 हजार के भारी अंतर से पराजित करते हुए चितौड़गढ़ पर किया कब्जा. अधिकारिक घोषणा बाकी.

पाटलिपुत्र : रामकृपाल 31303 वोट से आगे

औरंगाबाद : 15 राउंड तक की गिनती के बाद एनडीए प्रत्याशी सुशील कुमार सिंह 50 हजार 78 वोट से आगे.

Adv from Sponsors