Vijay P Bhatkr, new chancellor, Nalanda Universityनई दिल्ली, (विनीत सिंह) : भारत में पहला सुपर कंप्यूटर बनाने वाले साइंटिस्ट विजय पी.भाटकर नालंदा यूनिवर्सिटी के नए वाइस चांसलर होंगे। जब यूएस ने भारत में सुपर कंप्यूटर्स बेचने से मना कर दिया था, तब उन्होंने परम नामक सुपर कंप्यूटर का विकास किया था. भाटकर आरएसएस की साइंस बॉडी विज्ञान भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।

भाटकर पिछले साल 11 दिसंबर को सिंगापुर के पूर्व मंत्री जॉर्ज येयो ने यूनिवर्सिटी के चांसलर पद से इस्तीफा दे चुके हैं। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने भाटकर को नालंदा विश्वविद्यालय का नया वीसी नियुक्त किया है।

हाल ही में नालंदा विश्वविद्यालय के गर्वनिंग बोर्ड में कई बदलाव देखे गए। नवंबर के आखिरी हफ्ते में नालंदा विवि के चांसलर जॉर्ज यो ने नेतृत्व बदलाव से नाराज होकर अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। नई बॉडी बनाई गई थी। गवर्निंग बॉडी से मशहूर अर्थशास्त्री व नोबेल विजेता प्रो. अमत्र्य सेन को हटा दिया गया था।

Adv from Sponsors