gaziyabad, road accident, 4 people died, audi carनई दिल्ली, (विनीत सिंह) : देर रात गाज़ियाबाद में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है जिसमें चार लोगों की जान चली गयी. यह हादसा उस वक़्त हुआ जब एक तेज़ रफ़्तार ऑडी कार ने ऑटो में टक्कर मार दी. हादसे में ऑटो सवार 4 लोगों की मौत हो गयी.

यह हादसा इंदिरापुरम के नज़दीक हुआ है. हादसे के वक़्त कार की रफ़्तार इतनी तेज़ थी की ऑटो के परखच्चे उड़ गये और सड़क पर फ़ैल गये. इस हादसे में मारे गये लोगों में एक महिला भी शामिल है. कार में सवार दो लोग एयरबैग की वजह से सलामत हैं.

इस हादसे में मारे गये लोगों की पहचान नही हो पाई है लेकिन पुलिस की तरफ से मृतकों की शिनाख्त का कार्य तेज़ी से चल रहा है. हादसे के बाद कार में सवार चालाक लिफ्ट लेकर फरार हो गया है. पुलिस आरोपी कर चालाक की तलाश में जुटी हुई है.

Adv from Sponsors