venkaiah-naidu

नई दिल्ली। NDA (सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) ने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री एम. वेंकैया नायडू को उप राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया है। भारतीय जनता पार्टी संसदीय बोर्ड की बैठक में नायडू के नाम पर मुहर लगाई। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे।

उपराष्ट्रपति पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 18 जुलाई है। उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति हामिद अंसारी का कार्यकाल 10 अगस्त को समाप्त हो रहा है। वेंकैया नायडू वर्तमान में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय संभाल रहे हैं। नायडू आंध्र प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी के सांसद हैं।

एम वेंकैया नायडू का पूरा नाम मुप्पवरपु वेंकैया नायडू है। एम वेंकैया नायडू का जन्म एक जुलाई 1949 को आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले में हुआ था। वो 2002 से 2004 तक भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं। नायडू वर्तमान में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय संभाल रहे हैं। अटल सरकार में भी नायडू केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं।

Adv from Sponsors