uttar-pradesh-local-body-polls-counting-begins

उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव में मतदान होने के बाद आज मतगणना शुरू हो चुकी है. बता दें कि अभी तक हुई मतगणना के मुताबिक़ भाजपा को एक पार्टी से कड़ी टक्कर मिल रही है. मेयर की 16 सीट में से भाजपा 11 पर आगे चल रही है जबकि बसपा के प्रत्याशी पांच सीट पर बढ़त पर चल रहे हैं। इस खबर के आने के बाद अब ऐसा लग रहा है कि भाजपा को मतगणना में आगे और चुनौती मिलने वाली है. जहाँ एक तरफ बसपा ने भाजपा को कड़ी टक्कर दी है वहीँ समाजवादी पार्टी कहीं भी नहीं टिक पाई है.

बसपा का प्रत्याशी समाजवादी पार्टी के गढ़ माने जाने वाले फीरोजाबाद में काफी बढ़त पर हैं। यहां पर भाजपा का प्रत्याशी दूसरे स्थान पर है। आगरा में भी बसपा प्रत्याशी ने भाजपा के मेयर पद के उम्मीदवार पर बढ़त बना ली है। मेयर पद में दूसरे राउंड में बसपा प्रत्याशी दिगंबर सिंह धाकरे 12000 वोट से आगे चल रहे हैं।

फिरोजाबाद में दो राउंड बाद बसपा को 9506, भाजपा को 4677, सपा को 992 तथा कांग्रेस को 355 वोट मिले हैं। आगरा में मेयर पद में पर बसपा प्रत्याशी दिंगबर सिंह धाकरे को 11416 व भाजपा के नवीन जैन को अभी तक 4320 वोट मिले हैं।

आगरा में छह सभासद प्रत्याशियों का परिणाम घोषित कर दिया गया है। जिसमें पांच भाजपा के प्रत्याशी जीते हैं जबकि एक पर बसपा के प्रत्याशी ने बाजी मारी। यहां पर मेयर पद के लिए भाजपा व बसपा के बीच कांटे का मुकाबला है।

इलाहाबाद नगर निगम में भाजपा से महापौर प्रत्याशी अभिलाषा गुप्ता नंदी आगे हैं। इसी तरह से लखनऊ में संयुक्ता भाटिया, अलीगढ़ में राजीव अग्रवाल, मुरादाबाद में विनोद अग्रवाल, कानपुर में प्रमिला पाण्डेय तथा सहारनपुर, गाजियाबाद व गोरखपुर में भी भाजपा के प्रत्याशी बढ़त पर हैं।

Read More on Political News: राहुल की ताजपोशी पर शहजाद की चुनौती 

लखनऊ सहित 16 नगर निगम, 198 नगर पालिका परिषद और 438 नगर पंचायतों में तीन चरणों में हुए चुनाव की मतगणना होगी। इन चुनावों में कुल 79,113 उम्‍मीदवार चुनावी मैदान में थे जिनके भविष्य का फैसला होगा। मतगणना सभी 75 जिलों के 334 केंद्रों पर होगी। तीन चरणों में हुए वोटिंग में कुल 52.50 फीसदी मतदान हुआ था। वहीं तीसरे और अंतिम चरण में 26 जिलों में करीब 53 फीसद मतदान हुआ।

महापौर पद पहला चक्र

गोरखपुर

भाजपा – 7560 मत

सपा – 4005 मत

कांग्रेस – 1470 मत

बसपा – 2320 मत

इलाहाबाद

भाजपा- अभिलाषा गुप्ता नंदी – 6232

कांग्रेस- विजय मिश्रा- 2651

सपा- विनोद चन्द्र दुबे- 2227

बीएसपी -रमेश चंद्र केसरवानी -771

मेरठ

बसपा- 27316 वोट

भाजपा-20860

कांग्रेस- 4139

सपा- 5422

मथुरा

भाजपा-5987

कांग्रेस-5632

बसपा -1793

सपा-951

सहारनपुर

बसपा – 29228

भाजपा- 25485

फ़िरोज़ाबाद

भाजपा- 19791

बसपा- 12807

सपा 7412

कांग्रेस- 732

मुरादाबाद

भाजपा- विनोद अग्रवाल- 24684

बसपा -लाखन सैनी – 15149

सपा- यूसुफ अंसारी – 8371

कांग्रेस-रिज़वान क़ुरैशी – कांग्रेस 5279

Adv from Sponsors

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here