upendra kushwaha political news
राजद के लाख प्रयासों के बावजूद उपेंद्र कुशवाहा पकड़ में नहीं आ रहे हैं। राजद को उम्मीद थी कि योग दिवस पर श्री कुशवाहा सार्वजनिक तौर पर योगाभ्यास नहीं करेंगे पर ऐसा नहीं हुआ। गौरतलब है कि भाजपा के भाईचारा भोज और राजग के घटक दलों की इफ्तार पार्टियों में शामिल नहीं होने से कुशवाहा के गठबंधन से अलग होने की अटकलें बढ़ गई थीं।
इसी बीच तेजस्वी के बयान ने राजनीतिक गलियारों में और खलबली मचा दी। तेजस्वी यादव ने कुशवाहा को महागठबंधन में शामिल होने का खुला आॅफर भी दिया था। उन्होंने कहा कि उपेन्द्र कुशवाहा के लिए एनडीए में कोई स्थान नहीं है। उपेन्द्र कुशवाहा ने लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान के साथ योग कार्यक्रम में शिरकत करके कुशवाहा ने अपने बारे में लगाए जा रहे सभी कयासों को फिलहाल झुटला दिया है। कुशवाहा के इस स्टैंड से राजद का जोश अभी ठंडा हो गया है।
तेजस्वी ऐसा मानते हैं कि उपेंद्र कुशवाहा की राजनीति भी भाजपा की विचारधारा के खिलाफ है, और चुनाव के नजदीक आते ही राजग के प्रति कुशवाहा का आकर्षण धीरे-धीरे घटता जाएगा। फिलहाल, अभी राजद नेताओं को मुस्लिम, यादव और मांझी समुदाय के वोटरों पर भरोसा है। गठबंधन के साथ कुशवाहा के जुड़ जाने से भाजपा को बेहतर चुनौती दी जा सकती है।
Adv from Sponsors

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here